सपने में ट्रेन छूटने का मतलब क्या होता है

By Tami

Published on:

सपने में ट्रेन छूटने का मतलब क्या होता है

धर्म संवाद / डेस्क : हमारे सपने अलग- अलग तरह के होते हैं। कुछ सपने देखकर हमको सकारात्मकता महसूस होती है, तो वहीं कुछ सपने हमे नकारात्मकता से भर देते हैं। कभी-कभी सपने हमारे दिनचर्या से जुड़े भी होते हैं। जैसे खुद को भागते देखना, बारिश में भीगना। चलिए आपको बताते है सपने में ट्रेन छूटता दिखने का मतलब क्या होता है।

यह भी पढ़े : क्यों आते हैं डरावने सपने, जाने क्या कहते हैं शास्त्र

स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में ट्रेन का छूटना अशुभ माना जाता है। इसका मतलब ये हो सकता है कि आने वाले दिनों में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा। साथ ही पारिवारिक चुनौतियां का भी सामना करना पड़ सकता है। आप तनाव में आ सकते हैं। साथ ही धन हानी भी होती है। सपने में ट्रेन का छूटना करियर में असफलता का संकेत भी है। ऐसा भी हो सकता है कि आपकी नौकरी या व्यापार में नुकसान होने वाला हो।

आपको बात दे सपने में ट्रेन को छूटता देखना और उसको पकड़ने की कोशिश करना, यह दिखाता है कि आपके सामने कोई बड़ा अवसर छूट सकता है। आप इस सपने को देखकर डरकर जग जाएं, तो आपके किसी काम में देरी हो सकती है। अगर आप सपने में ट्रेन से कूदते हैं, तो यह अशुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इसका मतलब ये है कि आपको भारी मानसिक तनाव है।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version