क्यों आते हैं डरावने सपने, जाने क्या कहते हैं शास्त्र

By Tami

Published on:

डरावने सपने

धर्म संवाद/ डेस्क : हमारे सपनों का हमारे जीवन मे अपना महत्व होता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने हमारे वर्तमान और भविष्य की जानकारी दे सकते हैं। कुछ लोगों को अच्छे सपने आते है तो कुछ लोगों को बेहद ही डरावने सपने आते हैं। कभी-कभी तो सपना इतना डरावना होता है कि हमारी नींद तक उड़ जाती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर डरावने सपने क्यूँ आते हैं।

यह भी पढ़े : वास्तु के अनुसार,किस दिशा में सोना होता है शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बिस्तर में बैठकर भोजन करने से बुरे सपनों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक होने के कारण भी डरावने सपने आते हैं। पितृ दोष के वजह से भी लोगों को बुरे सपने आते हैं। कुंडली में राहु, केतु या शनि की महादशा या अंतर्दशा चल रही हो और जन्मकुंडली में वे नीच स्थिति में हों, तो भी डरावने सपने आते हैं। अगर आप अपने बेडरूम में पितरों की तस्वीर लगाते हैं तो आप अपने घर में नकारात्मक शक्तियों को बुलाने का निमंत्रण देते हैं। ऐसी अवस्था में भी बुरे सपने आ सकते हैं।

डरावने सपनों से छुटकारा पाने के उपाय

  • अगर आप डरावने सपनों से छुटकारा चाहते हैं तो रोजाना सुबह स्नान करने के बाद संकट मोचन हनुमान जी की पूजा करने के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें।  आप चाहे तो सोने से पहले भी हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
  • बिस्तर के नीचे काले रंग के कपड़े में थोड़ी-सी फिटकरी बांधकर रख दें। ऐसा करने से बुरे सपने आने बंद हो जाएंगे।
  • रात को सोने से पहले अपने कमरे में कपूर जलाएं। इससे नींद भी अच्छी आती है और बुरे सपने आने की समस्या भी दूर हो जाती है।
  • सोते वक्त अपने सिर के पास पीपल के पेड़ की थोड़ी सी जड़ रख लें।
  • एक पानी वाला नारियल लेकर सिर के ऊपर से 7 बार उतार लें और बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version