आखिर शुभ कार्यों में नारियल क्यों फोड़ा जाता है।

कहते हैं कि बिना नारियल के कोई धार्मिक कार्य संपन्न नहीं होता है।

नारियल तोड़ने का मतलब अपने अहंकार को तोड़ना है।

नारियल इंसान के शरीर को प्रदर्शित करता है और जब आप इसे तोड़ते हैं तो इसका मतलब है कि आपने खुद को ब्रह्मांड में सम्मिलित कर लिया है।

नारियल में मौजूद तीन चिन्ह, त्रिदेव माने जाते है।

इसलिए कहा जाता है कि यह आपकी हर मनोकामनाएं पूरी करता है।

नारियल सबसे पवित्र फल माना जाता है इसी वजह से इसे सभी देवी देवताओं को अर्पित किया जाता है।

यह फल धन और सुख-समृद्धि का सूचक माना जाता है।