राशि चक्र का छठवां चिह्न कन्या हैं।

ये बहुत मेहनती होते हैं। इन्हे कार्य करने और उसका प्रबंधन करने में मजा आता हैं।

इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं।

ये बहुत भावुक होते हैं और दूसरों की हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखते हैं।

ये कला प्रेमी होते हैं और ये लोग धार्मिक विचारों में आस्था रखते हैं। किसी भी बात और चीज़ के लिए ये लोग बहुत जल्दी अपनी प्रतिक्रिया दिखाते हैं।

इनके स्वभाव की सबसे बड़ी कमी यह होती है कि ये बेहद स्वार्थी होते हैं और दूसरों की सलाह को महत्व नहीं देते जिसकी वजह से इन्हें संकट का सामना करना पड़ता है।

कन्या राशि के जातक तेज चलते हैं, लेकिन अपनी चाल के प्रति सतर्क रहते हैं।

दूसरों की आलोचना करके अपने लोगों से ही अपना बात-व्यवहार बिगाड़ लेते हैं। उसको सुधारने में फिर काफी समय लगता है।