राशि के मुताबिक हर व्यक्ति का स्वभाव अलग-अलग होता है।  राशि चक्र के दूसरे सदन में आते हैं वृष राशि वाले।

वृष राशि के व्यक्ति स्वभाव से शांति पसंद होते हैं। ये अपने काम में काफी लगन वाले होते हैं। किसी काम में जुट जाते हैं तो उसे तब तक नहीं छोड़ते हैं, जब तक उसका समाधान नहीं मिल जाता।

इस राशि के लोग संगीत के गुणों से संपन्न होते हैं। इन्हें धन, संपत्ति और मान-सम्मान अच्छा लगता है।

वृषभ राशि के लोगों को अनुशासन पसंद होता है और वो इसमें कभी भी लापरवाही करना पसंद नहीं करते हैं.

यह लोग दिल से सच्चे होते हैं और किसी की भी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.

वृषभ राशि के लोग अपने शांत और अंतर्मुखी व्यवहार के लिए जाने जाते हैं. उन्हें नए लोगों से मिलना-जुलना पसंद नहीं होता है.

ये जोखिम उठाने से घबराते हैं। सुरक्षा पसंद होते हैं। इनका दिमाग नये परिवर्तनों को स्वीकार नहीं कर पाता है।