Do you want to subscribe our notifications ?

Today 27 May Horoscope 2026 : जानिए मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल और उपाय

By Riya Kumari

Published on:

Today 27 May Horoscope 2026 : जानिए मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल और उपाय

धर्म संवाद / डेस्क : 27 मई का दिन कई राशियों के लिए नई ऊर्जा, धन लाभ और रिश्तों में सुधार लेकर आ सकता है। वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्च और कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। जानिए मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और आसान उपाय।

यह भी पढे : Today 26 May Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक 12 राशिफल और उपाय

1. मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज खेलकूद और आउटडोर गतिविधियों से आपको नई ऊर्जा मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को पैसों की जरूरत महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और नए रिश्ते बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।

उपाय: चितकबरे रंग के कपड़े पहनें।

2. वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

काम का दबाव तनाव बढ़ा सकता है, लेकिन परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से राहत मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

उपाय: रात में शांत मन से 28 बार “ॐ” का जाप करें।

3. मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

कमर या गर्दन दर्द परेशान कर सकता है। कारोबारियों को अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में बेवजह की बातों से बचें। शाम को मनपसंद काम करने से राहत मिलेगी।

उपाय: “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें।

4. कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज रिश्तों में सुधार होगा और नए अवसर मिल सकते हैं। किसी यात्रा के कारण परिवार के साथ समय प्रभावित हो सकता है। सोच-समझकर फैसले लें।

उपाय: काले-सफेद तिल और सतनाजा दान करें।

5. सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। छात्रों को समय की बर्बादी से बचना चाहिए।

उपाय: घर में चांदी की इष्टदेव प्रतिमा स्थापित करें।

6. कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

दान और सेवा से मन को शांति मिलेगी। कीमती सामान का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में टीम का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से छोटी बात पर बहस हो सकती है।

उपाय: स्नान से पहले नाभि में तेल लगाएं।

7. तुला राशि (Libra Horoscope Today)

विदेश में पढ़ाई की तैयारी कर रहे छात्रों को आर्थिक चिंता हो सकती है। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है। नौकरी और ऑफिस विवादों में सफलता मिलेगी।

उपाय: गणेश मंदिर में लड्डू चढ़ाएं और गरीबों में बांटें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

मानसिक शांति बनाए रखें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल आ सकते हैं। बिजनेस लेन-देन में सावधानी जरूरी है।

उपाय: सोने की अंगूठी धारण करें।

9. धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आज पैसों की अहमियत समझ आएगी। प्रेम संबंधों में थोड़ी नाराजगी हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत में धैर्य रखें।

उपाय: पीले वस्त्रों का अधिक उपयोग करें।

10. मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

धन लाभ के योग बन रहे हैं। धार्मिक यात्रा संभव है। नए लोगों से संपर्क भविष्य में फायदा देगा। जीवनसाथी से खुलकर बातचीत करें।

उपाय: शनि मंदिर में सात बादाम और सात काली उड़द चढ़ाएं।

11. कुम्भ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज यात्रा और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में अपने काम पर ध्यान दें और दूसरों पर निर्भर न रहें।

उपाय: काले-सफेद कुत्ते को दूध-रोटी खिलाएं।

12. मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। परिवार में किसी कार्यक्रम के कारण खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें।

उपाय: किन्नरों को हरे वस्त्र और हरी चूड़ियां दान करें।

Riya Kumari

Exit mobile version