आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

By Riya Kumari

Published on:

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

धर्म संवाद / डेस्क : 13 मई 2026, आज का दिन कई राशियों के लिए नई ऊर्जा, आर्थिक अवसर और पारिवारिक खुशियां लेकर आया है। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, करियर और रिश्तों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और शुभ उपाय।

यह भी पढे : आज का राशिफल 13 मई 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

1. मेष राशि

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप खुद को पहले से ज्यादा बेहतर महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। परिवार में किसी दूर के रिश्तेदार से मिली खबर खुशी दे सकती है। वैवाहिक जीवन में दिन के शुरुआती तनाव के बाद शाम सुखद रहेगी।
उपाय: साबुत हल्दी बहते जल में प्रवाहित करें।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

2. वृषभ राशि

आज किसी विवाद से दूर रहने की जरूरत है, क्योंकि इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। पुराने मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। दफ्तर में जिनसे कम बनती है, उनसे भी बेहतर संबंध बन सकते हैं।
उपाय: जलयुक्त चीजों का अधिक सेवन करें।

3. मिथुन राशि

खानपान को लेकर लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है और व्यापार में साझेदारी लाभदायक साबित होगी।
उपाय: छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं।

4. कर्क राशि

आज खेलकूद और मनोरंजन में समय बिताना अच्छा रहेगा। रियल एस्टेट में निवेश लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा और मेहनत लोगों को प्रभावित करेगी।
उपाय: नरसिंह चालीसा का पाठ करें।

5. सिंह राशि

आज आपको कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों को समय रहते दूर करें।
उपाय: तांबे के चम्मच से भोजन करें।

6. कन्या राशि

मुस्कान और सकारात्मक सोच आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी। बैंकिंग और पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। पारिवारिक माहौल में थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है।
उपाय: हल्दी वाला दूध पिएं और हल्दी मिलाकर स्नान करें।

See also  कौन सा ग्रह किस राशि का हैं स्वामी, जाने समबन्ध

7. तुला राशि

आज ऑफिस से जल्दी निकलकर अपने पसंदीदा कामों में समय बिताना अच्छा रहेगा। धन संचय पर ध्यान दें। परिवार और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
उपाय: अपने पास चावल या चांदी रखें।

8. वृश्चिक राशि

आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार में नई साझेदारी से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।
उपाय: घर में मां दुर्गा की तस्वीर स्थापित करें।

9. धनु राशि

दोस्त और जीवनसाथी आज आपको मानसिक सुकून देंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और किसी भी चालाकी भरी योजना में निवेश से बचें। कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: दही और शहद का दान करें।

10. मकर राशि

आज आपका व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा। विदेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। परिवार के साथ खुशखबरी साझा करने का मौका मिलेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

11. कुम्भ राशि

धैर्य और समझदारी से काम लेने पर सफलता मिलेगी। अचानक पैसों की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। रचनात्मक कार्यों में लगे लोगों को सफलता मिल सकती है।
उपाय: राहु मंत्र का 11 बार जाप करें।

12.मीन राशि

आज आपकी इच्छाशक्ति ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में थोड़ी परेशानी रह सकती है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

आज का दिन कई राशियों के लिए सफलता, धन लाभ और रिश्तों में मजबूती लेकर आ सकता है। वहीं कुछ राशियों को संयम और सतर्कता बरतने की जरूरत है। ज्योतिषीय उपाय अपनाकर आप अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं।

Riya Kumari