Do you want to subscribe our notifications ?

Today 2 August Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

By Riya Kumari

Published on:

Today 2 August Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope  2 August 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

यह भी पढे : Today 1 August Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज मानसिक उलझनों से दूर रहकर सकारात्मक सोच अपनाने की जरूरत है। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार, खासकर जीवनसाथी और बच्चों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रकृति के बीच समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। आज आप भीड़ से दूर रहकर खुद के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा।

शुभ उपाय: हरे रंग के वस्त्र पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

आज खेलकूद, योग और ध्यान आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेंगे। पहले से की गई बचत किसी बड़ी परेशानी से बाहर निकाल सकती है। घरेलू जिम्मेदारियां थोड़ी थकान दे सकती हैं, लेकिन आपकी मुस्कान रिश्तों में मिठास बनाए रखेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।

शुभ उपाय: चांदी के पात्र में सफेद फूल सजाकर घर में रखें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

लंबे समय से चली आ रही थकान और तनाव से राहत मिल सकती है। जीवनशैली में बदलाव का यह सही समय है। साझेदारी वाले कारोबार में सोच-समझकर निवेश करें। आज किसी करीबी की सलाह आपके रिश्तों को मजबूत बना सकती है। पढ़ाई या पसंदीदा किताब पढ़ने में समय बिताना लाभदायक रहेगा।

शुभ उपाय: अपने व्यवहार और नजरिए में पवित्रता बनाए रखें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर आपने लोन लिया है तो उसकी किस्त को लेकर चिंता हो सकती है। रिश्तों में शक की जगह विश्वास रखें। लंबे समय से रुके कामों की शुरुआत आज करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

शुभ उपाय: घर में कांसे का छोटा टुकड़ा सुरक्षित रखें।


सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज किसी आध्यात्मिक व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको मानसिक शांति देगा। अपनी कीमती वस्तुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। एकांत में बिताया गया समय आपको नई ऊर्जा देगा। कोई अच्छी किताब आपके विचारों को नई दिशा दे सकती है।

शुभ उपाय: लॉकर में चांदी के साथ थोड़ा बासमती चावल रखें।


कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आपकी मेहनत और परिवार का सहयोग अच्छे परिणाम दिलाएगा। पैसों से जुड़ा कोई फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। परिवार के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपने शौक के लिए भी थोड़ा समय निकालें।

शुभ उपाय: दूध में हल्दी मिलाकर सेवन करें और हल्दी वाले पानी से स्नान करें।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

भागदौड़ के बावजूद आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मेहनत का फल मिलने के योग हैं। आज आपकी बातों और व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। शाम का समय परिवार या जीवनसाथी के साथ बिताना सुखद रहेगा। किसी बड़े की सलाह भविष्य में आपके काम आ सकती है।

शुभ उपाय: चावल या चांदी का छोटा टुकड़ा अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। अचानक धन लाभ की संभावना बन सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, लेकिन शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्ते को और मजबूत करेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताना भी सुखद रहेगा।

शुभ उपाय: सुबह-शाम 11 बार “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आज किसी मित्र की बात आपको परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर नाराजगी से बचें। विद्यार्थियों को मोबाइल और टीवी पर समय बर्बाद करने से बचना चाहिए।

शुभ उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

तनाव के कारणों को समझकर उनका समाधान निकालने की कोशिश करें। छात्रों को आर्थिक मामलों को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपके चेहरे पर मुस्कान लाने की पूरी कोशिश करेगा।

शुभ उपाय: तुलसी के पत्तों का नियमित सेवन करें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज खुद की सेहत और व्यक्तित्व पर ध्यान देने का अच्छा मौका मिलेगा। धन को लेकर जीवनसाथी के साथ हल्की बहस हो सकती है, लेकिन समझदारी से मामला सुलझ जाएगा। नए विचार आपको सफलता दिला सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा।

शुभ उपाय: चांदी के गिलास में पानी पीना शुभ रहेगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

व्यस्तता के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूरे दिन धन का आवागमन बना रहेगा और शाम तक बचत करने में सफलता मिल सकती है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर खुशी दे सकती है। जीवनसाथी के साथ ईमानदारी बनाए रखें। घर से दूर रहने वालों को परिवार की याद सताएगी।

शुभ उपाय: भगवान श्रीकृष्ण के सामने कपूर जलाकर पूजा करें।

Riya Kumari

Exit mobile version