Do you want to subscribe our notifications ?

Today 2 August Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

By Riya Kumari

Published on:

Today 2 August Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope  2 August 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

यह भी पढे : Today 31 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि (Aries Horoscope)

आज का दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आर्थिक मामलों में भाई-बहनों की मदद करनी पड़ सकती है, जिससे थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य होगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

शुभ उपाय: घर में लाल रंग के पौधे लगाकर उनकी देखभाल करें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

आज आपका व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा। धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें और अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

शुभ उपाय: सूर्योदय के समय गेहूं के 11 दाने ग्रहण करें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

भागदौड़ के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रुके हुए कामों में देरी हो सकती है और खर्च बढ़ सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। समय का सही उपयोग करें और गैरजरूरी कामों से दूरी बनाए रखें।

शुभ उपाय: स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। निवेश के लिए दिन अच्छा माना जा सकता है। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें और ऐसा वादा न करें जिसे निभा न सकें। परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी का साथ मानसिक सुकून देगा।

शुभ उपाय: भोजन हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुख करके करें।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रह सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सकते, इसलिए धैर्य रखें। समाज सेवा या जरूरतमंदों की मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ उपाय: सफेद रंग के कपड़े पहनें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

तनाव से बचने के लिए संगीत और सकारात्मक सोच का सहारा लें। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। खर्चों को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। समय की अहमियत समझें और बेकार की चर्चाओं से बचें।

शुभ उपाय: हरे रंग के जूते पहनना शुभ रहेगा।

तुला राशि (Libra Horoscope)

बौद्धिक क्षमता के बल पर चुनौतियों का सामना करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें।

शुभ उपाय: लाल और भूरी चींटियों को मिश्री खिलाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। किसी विवाद में पड़ने से बचें और अपनी वाणी पर संयम रखें। सरल व्यवहार आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगा।

शुभ उपाय: गुरुवार के दिन तेल का उपयोग करने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस या कार्यस्थल पर अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। यात्रा के योग बन रहे हैं और नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी आपको खुश करने की पूरी कोशिश करेगा।

शुभ उपाय: कांसे का गोल टुकड़ा हरे कपड़े में लपेटकर जेब में रखें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

दुग्ध व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव संभव है।

शुभ उपाय: गाय को पीली चने की दाल खिलाएं।

कुम्भ राशि (Aquarius Horoscope)

फिजूल खर्च से बचें और धन का सही उपयोग करें। परिवार में किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों से बचें। खाली समय का सदुपयोग करें और नई चीजें सीखने का प्रयास करें।

शुभ उपाय: बेसन का हलवा बनाकर जरूरतमंदों को खिलाएं।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ उपाय: तांबे के पात्र में रखा जल ग्रहण करें।

Riya Kumari

Exit mobile version