स्वागतं कृष्णा शरणागतं कृष्णा – भजन

By Tami

Published on:

स्वागतं कृष्णा शरणागतं कृष्णा - भजन

धर्म संवाद / डेस्क : इस भजन में भगवान कृष्ण की शरण में जाने और उनकी सेवा करने की भावना व्यक्त की गई है। यह भजन भगवान कृष्ण के प्रति समर्पण और भक्ति की भावना को दर्शाता है।

स्वागतं कृष्णा शरणागतं कृष्णा,
स्वागतं सुस्वागतं शरणागतं कृष्णा,
स्वागतं सुस्वागतं शरणागतं कृष्णा,
स्वागतं कृष्णा शरणागतं कृष्णा ॥

अभी आता ही होगा सलोना मेरा,
हम राह उसी की तका करते हैं,
कविता-सविता नहीं जानते हैं,
मन में जो आया सो बका करते हैं ॥

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

यह भी पढ़े : वृंदावन में हुकुम चले बरसाने वाली का – भजन

पड़ते उनके पद पंकज में,
चलते-चलते जो थका करते हैं,
उनका रस रूप पिया करते हैं,
उनकी छवि-छाक छका करते हैं ॥

अपने प्रभु को हम ढूंढ लियो,
जैसे लाल अमोलख लाखों में,
प्रभु के अंग में जितनी नरमी,
उतनी नर्मी नहीं माखन में ॥

स्वागतं कृष्णा शरणागतं कृष्णा,
स्वागतं सुस्वागतं शरणागतं कृष्णा,
स्वागतं सुस्वागतं शरणागतं कृष्णा,
स्वागतं कृष्णा शरणागतं कृष्णा ॥

See also  कालिया दमन- कैसे हुआ था कालिया नाग का वध

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .