Do you want to subscribe our notifications ?

प्रयागराज माघ मेला 2026: मौनी अमावस्या पर संगम में उमड़ा आस्था का महासागर

By Tami

Published on:

प्रयागराज माघ मेला 2026

धर्म संवाद / डेस्क :  प्रयागराज में माघ मेले का सबसे पावन स्नान पर्व मौनी अमावस्या श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। रविवार तड़के से ही संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान के लिए देशभर से लाखों लोग पहुंचे।

यह भी पढे : Magh Snan 2026: माघ मास में घर पर कैसे करें स्नान? विधि, नियम और पुण्य फल

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, सुबह 7 बजे तक करीब 50 लाख श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके थे। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन इंतजाम किए हैं।

संगम नोज पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं को तुरंत बाहर निकाला जा रहा है, ताकि नए लोगों को सुरक्षित प्रवेश मिल सके। आधी रात से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मेला क्षेत्र में तैनात हैं और हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील की है।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version