Do you want to subscribe our notifications ?

October 2026 Festival Calendar: जाने इस महीने आने वाले त्योहारों की लिस्ट

By Tami

Published on:

October 2026 Festival Calendar

धर्म संवाद / डेस्क : सितंबर का महीना अब विदा होने वाला है और इसके साथ ही अक्टूबर 2026 का आगमन होने जा रहा है। धार्मिक दृष्टि से अक्टूबर का महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने पितृ पक्ष के समापन के बाद शारदीय नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी, महानवमी, विजयादशमी, पापांकुशा एकादशी, शरद पूर्णिमा और करवा चौथ जैसे कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ेंगे।

यह भी पढ़े : Pitru Paksha 2026: राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान

हिंदू पंचांग के अनुसार अक्टूबर 2026 में आश्विन मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष से जुड़े कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व मनाए जाएंगे। मध्य प्रदेश समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में इन पर्वों को लेकर विशेष पूजा-अनुष्ठान किए जाएंगे। पंचांग के अनुसार सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को होगी और इसके अगले दिन 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी।

अक्टूबर 2026 में पितृ पक्ष का समापन और नवरात्रि की शुरुआत

अक्टूबर की शुरुआत पितृ पक्ष के दिनों के साथ होगी। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म करते हैं। 10 अक्टूबर 2026 को सर्वपितृ अमावस्या के साथ पितृ पक्ष का समापन होगा। इसके अगले दिन यानी 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि और घटस्थापना के साथ देवी आराधना का शुभ दौर शुरू होगा। नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसके बाद दशहरे के दिन भगवान श्रीराम की रावण पर विजय का पर्व मनाया जाता है।

अक्टूबर 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की तारीख

2 अक्टूबर, शुक्रवार – गांधी जयंती, रोहिणी व्रत और सप्तमी श्राद्ध

3 अक्टूबर, शनिवार – जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण और अष्टमी श्राद्ध

6 अक्टूबर, मंगलवार – इंदिरा एकादशी

8 अक्टूबर, गुरुवार – प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि

10 अक्टूबर, शनिवार – सर्वपितृ अमावस्या, पितृ पक्ष का समापन

11 अक्टूबर, रविवार – शारदीय नवरात्रि प्रारंभ और घटस्थापना

16 अक्टूबर, शुक्रवार – सरस्वती आवाहन

17 अक्टूबर, शनिवार – सरस्वती पूजा और तुला संक्रांति

19 अक्टूबर, सोमवार – दुर्गा अष्टमी और महानवमी

20 अक्टूबर, मंगलवार – विजयादशमी यानी दशहरा

22 अक्टूबर, गुरुवार – पापांकुशा एकादशी

25 अक्टूबर, रविवार – शरद पूर्णिमा और कोजागर पूजा

26 अक्टूबर, सोमवार – आश्विन पूर्णिमा

29 अक्टूबर, गुरुवार – करवा चौथ व्रत

पंचांग स्रोतों के अनुसार इंदिरा एकादशी 6 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर, नवरात्रि आरंभ 11 अक्टूबर, दुर्गा अष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, विजयादशमी 20 अक्टूबर और पापांकुशा एकादशी 22 अक्टूबर को है।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version