May 2025 Rashifal: कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए मई का महीना? जाने इस महीने का सम्पूर्ण राशिफल

By Tami

Published on:

May 2025 Rashifal

धर्म संवाद / डेस्क : नया महीना, नई उम्मीदें और नई संभावनाएं लेकर आता है। मई 2025 का महीना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान कई ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं और कुछ महत्वपूर्ण योग भी बन रहे हैं। इनमें तीन ऐसे बड़े ग्रह भी हैं, जो लंबे समय बाद राशि बदलते हैं और ब्रह्मांड में धूम मचा देते हैं। आइए जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा मई का यह महीना।

यह भी पढ़े : May 2025 Festivals : जानिए मई महीने में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची

मेष राशि – मेष राशि वालों के लिए मई महीने में पांच बड़े ग्रहों का महा परिवर्तन बहुत शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रमोशन या नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। आय के नये स्रोत बनेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। मानसिक तनाव से बचें। योग और ध्यान लाभकारी होगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस दौरान आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से इस दौरान सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों के लिए मई का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। करियर के लिहाज से भी यह महीना आपके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होने वाला है। प्रमोशन का तोहफा भी मिल सकता है। स्थान परिवर्तन के संकेत भी मिल सकते हैं. आय में वृद्धि होगी, निवेश से लाभ मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, पर खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत संभव है।  रिश्ते-नाते की दृष्टि से मई का महीना मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते सामान्य बने रहेंगे।

मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगीं। व्यवसाय में लाभ के अवसर बन रहे हैं। कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, धैर्य रखें। ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आय सामान्य रहेगी, पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। थकान और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियों से बचें, संवाद को प्राथमिकता दें।

कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के लिए मई का महीना औसत फलदायी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है। तरक्की करने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आप पुराने उधार को चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। किसी तीर्थ स्थान आदि की यात्रा का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इन्वेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। मान-सम्मान और पहचान मिलने की संभावना है। शुभचिंतकों का साथ और समर्थन मिलता रहेगा। पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में नयापन और मिठास बनी रहेगी।

सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना सक्रिय रहेगा. अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। जल्दबाजी में निर्णय न ले। अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। आपको अपने करियर में कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है या नई नौकरी का भी प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, केवल गर्मी से बचाव करें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों के लिए मई का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आपके कार्यक्षेत्र में नेतृत्व कौशल की सराहना की जाएगी। नौकरी में परिवर्तन के संकेत हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इस माह किसी से ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़े। धन का लेनदेन समझदारी एवं सावधानी के साथ करें। खर्च अधिक रहेगा, बजट बनाकर चलें। पूर्व में किसी योजना आदि में किया गया निवेश लाभप्रद साबित होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मेल-मुलाकात का संयोग बनेगा। रिश्तों में पारदर्शिता रखें। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। 

तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए मई महीने की शुरुआत अत्यंत ही शुभ रहने वाली है।  इस दौरान करियर-कारोबार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों के पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। कायस्थल पर आपकी कार्यक्षमता उभर कर आएगी। विदेश से जुड़े कारोबार अथवा काम करने वालों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ साबित होगा। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई में रमेगा।  कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो आपको वहां से जीत हासिल होगी। विवाहित लोग खुद को झगड़ों में फंसा हुआ पा सकते हैं। ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन नींद पूरी लें। पार्टनर के साथ समय बिताना रिश्तों को मजबूत करेगा।

See also  Horoscope : जानें कैसा होगा आपका आज का दिन

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मई का महीना काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव संभव है। नई चुनौतियों के लिए तैयार रहें। व्यवसाय में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना आवश्यक है, धोखाधड़ी से बचें। ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। नया फ्लैट या वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। जो छात्र अपने सपनों के कॉलेज या संस्थान में प्रवेश के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। संतान से जुड़ी कोई खुश खबरी मिल सकती है । ब्लड प्रेशर और तनाव से जुड़ी समस्या हो सकती है। रिश्तों में ईमानदारी जरूरी है। रोमांस के मौके मिलेंगे। 

धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना सकारात्मक रहेगा। बीते कुछ समय चली आ रही मुश्किलों को दूर करके राहत पहुंचाने वाली रहेगी। माह की शुरुआत में आपका मन आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है।  धनु राशि वालों को कई स्रोतों से इनकम हासिल होगी और लंबे समय से अटकी हुई समस्याओं का भी हल निकालेंगे। प्रमोशन का योग भी बनेगा . आमदनी में सुधार होगा। सेहत अच्छी रहेगी, फिटनेस पर ध्यान दें। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना परिश्रम और धैर्य का है।  आपको आपकी परिश्रम और प्रयास के मुकाबले थोड़ा कम सफलता और लाभ प्राप्त होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। सतर्क रहें, अन्यथा वे आपको गहरी चोट पहुंचा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से नई गाड़ी खरीद सकते हैं। प्रमोशन का योग बनेगा । निवेश की योजना सफल होगी और आपको वांछित परिणाम और सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। स्वास्थ्य में कोई गंभीर समस्या नहीं होगी, लेकिन आलस्य से बचना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा या किसी योग्यता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। रीढ़ या जोड़ों से संबंधित समस्या हो सकती है। पुराने रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं।  घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों के लिए मई का महीना कभी गरम तो कभी नरम रहने वाला है। आपके कई अटके काम बनते चले जाएंगे।  व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाही आमदनी होगी। हालांकि इस दौरान खर्च की भी अधिकता बनी रहेगी।  धन के लेनदेन में विशेष सावधानी बरते ।  प्रेम के मामले में आप प्रगति करेंगे। विवाह योग बन रहे हैं, प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक है। जो लोग धन कमाने के एक से अधिक साधन तलाश रहे हैं उन्हें शुभ परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए मई का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी रुचि नई परियोजनाओं की ओर केंद्रित रहेगी। इस दौरान कई ऐसे अवसर आएंगे । उतार-चढ़ाव भरे जीवन के बीच लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर आपका संबल बनेगा। व्यवसाय की दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। महीने का पहला भाग जितना अच्छा रहेगा, दूसरे भाग में आपको कुछ समस्याओं और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक सुकून मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांच बढ़ेगा।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .