Do you want to subscribe our notifications ?

Khatu Shyam Baba के बागा का क्या होता है? जानिए इसका रहस्य और धार्मिक महत्व

By Tami

Published on:

Khatu Shyam Baba baga ka mahatva

धर्म संवाद / डेस्क : राजस्थान के सीकर जिले में स्थित Khatu Shyam Temple देशभर के भक्तों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने आते हैं और अपनी मनोकामना पूरी होने पर कई तरह की भेंट चढ़ाते हैं। इन्हीं भेंटों में से एक है “बागा”। लेकिन बहुत से लोगों के मन में सवाल रहता है कि खाटू श्याम बाबा को चढ़ाए जाने वाले बागा का आखिर किया क्या जाता है?

यह भी पढ़े : आखिर कैसे बार्बरिक बने खाटू श्याम , जाने पूरी कहानी

क्या होता है खाटू श्याम बाबा का बागा?

बागा एक विशेष प्रकार का पवित्र वस्त्र (ड्रेस) होता है, जिसे भक्त श्रद्धा से Khatu Shyam को अर्पित करते हैं। यह वस्त्र आमतौर पर मखमल, रेशम या आकर्षक कपड़े से बना होता है और उस पर कढ़ाई या सजावट की जाती है। भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने पर या विशेष अवसरों पर बाबा को यह बागा चढ़ाते हैं।

मंदिर में बागा चढ़ाने की परंपरा

खाटू धाम में बागा चढ़ाने की परंपरा काफी पुरानी है। माना जाता है कि जो भक्त श्रद्धा से बाबा को बागा अर्पित करता है, उसकी मुरादें पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। कई भक्त अपने नाम से या परिवार की खुशहाली के लिए बागा चढ़ाते हैं।

ढ़ाए गए बागा का आखिर क्या किया जाता है?

मंदिर में रोज हजारों की संख्या में बागा चढ़ाए जाते हैं, इसलिए उनके साथ एक विशेष प्रक्रिया अपनाई जाती है।

  • 1. बाबा को पहनाया जाता है
    कुछ विशेष और सुंदर बागा को मंदिर में बाबा के श्रृंगार के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • 2. प्रसाद के रूप में वापस दिया जाता है
    कई बार भक्तों को बागा का एक हिस्सा या पूरा बागा प्रसाद के रूप में वापस दिया जाता है, जिसे लोग अपने घर में रखते हैं।
  • 3. नीलामी या वितरण
    मंदिर प्रशासन कई बागा को नीलामी या वितरण के माध्यम से भक्तों को देता है। इससे प्राप्त धन मंदिर के विकास और सेवा कार्यों में लगाया जाता है।

घर में बागा रखने का क्या महत्व है?

कई लोग मानते हैं कि बाबा का बागा घर में रखने से

  • घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है
  • बुरी शक्तियों से रक्षा होती है
  • परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है

इसी वजह से बहुत से श्रद्धालु बागा को अपने घर के मंदिर में संभालकर रखते हैं।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version