Do you want to subscribe our notifications ?

केदारनाथ के खुले कपाट, 108 क्विंटल फूल से सजाया गया धाम, CM धामी ने किये दर्शन

By Tami

Published on:

kedarnath

धर्म संवाद / डेस्क : 2 मई शुक्रवार को सुबह 7 बजे वृषभ लग्न में केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले। अब श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सकते हैं। मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। हजारों श्रद्धालु इस पवित्र क्षण के साक्षी बने।  मंदिर के कपाट खुलते ही केदारघाटी हर-हर महादेव के बोल गूंज उठे।  

यह भी पढ़े : केदारनाथ को क्यों कहा जाता है जागृत महादेव

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी केदारनाथ पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन किए। पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा की गई। कपाट खुलते ही हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। आज से दो दिन बाद भगवान बदरीनाथ विशाल के कपाट भी खुल जाएंगे और यात्रा जोरों पर शुरू हो जाएगी।  हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित हो और उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और इसके लिए हमने उचित व्यवस्था की है।

मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ धाम में संचालित ‘मुख्य सेवक भंडारा’ में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया।  उन्होंने बताया कि केदारनाथ में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है। वहीं, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि कपाट खुलने के बाद से दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।  

तृतीय केदार तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली भूतनाथ मंदिर से अपने मंदिर तुंगनाथ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंच गई है। आज शुक्रवार को डोली अपने मंदिर पहुंचेगी जहां शुभ लग्न पर सुबह 10.15 बजे तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version