घर में खाली गमले रखना शुभ है या अशुभ, जाने क्या कहता है वास्तु

By Tami

Published on:

घर में खाली गमले रखना शुभ या अशुभ

धर्म संवाद / डेस्क : घर सजाने के लिए हम अनेकों उपाय करते हैं। तरह तरह के पौधे भी लगाते हैं। अक्सर हम पौधों को गमलों में लगाकर घर में कई जगह रखते हैं। पर क्या आपको पता है कि गमलों के लिए भी वास्तु के नियम हैं। जी हाँ, गमलों की दिशा आपके सुख-समृद्धि का कारण बन सकती हैं। गमलों के खाली होने न होने के भी शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ते हैं।

यह भी पढ़े : घर में इस तरह न रखें जूते चप्पल , हो जाएंगे कंगाल

[short-code1]

वास्तु के अनुसार, घर में खाली गमला रखना शुभ नहीं होता लेकिन  यदि सही दिशा में खाली गमला रखा जाए तो यह अत्यंत लाभकारी है। ऐसा करने से आपके घर का माहौल सकारात्मक हो सकता है , जिसकी वजह से घर के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ सकता है। अगर घर में किसी भी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो उसमें भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपको बात दे ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा के मध्य में खाली गमले को रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिशा से ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते खराब हैं, तो आप खाली गमले को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से सभी के बीच में प्यार बढ़ेगा। इसके अलावा राहु दोष को खत्म करने के लिए खाली गमले को दक्षिण दिशा में रखा जा सकता हैं। यदि आपका घर पहले से ही वास्तु सम्मत है तो आप खाली गमले या खाली बर्तन कहीं भी रख सकते हैं। घर में कम से कम एक खाली बर्तन अवश्य होना चाहिए। यह वास्तु दोषों को भी कम करता है । यह अकाल मृत्यु के योगों को बनने से रोकता है और घर की उन्नति में बाधाओं से भी मुक्ति दिलाता है। गमला रखते समय यह ध्यान रखें कि उसमें मिट्टी जरूर हो।  गमला साफ और सुंदर होना चाहिए। साथ ही गमले को नियमित रूप से साफ करते रहना चाहिए।

See also  घर के बाहर आम का पेड़ लगाना शुभ है या अशुभ

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .