आंखों का फड़कना शुभ है या अशुभ, किस बात का देता है संकेत?

By Tami

Published on:

आंखों का फड़कना शुभ है या अशुभ

धर्म संवाद / डेस्क : अक्सर आपलोगों ने सुना होगा कि किसी की बाईं आँख फड़क रही हैं और कोई न कोई अशुभ या शुभ घटना घटने वाली है। पर आखिर आँख फड़कती क्यों है। आपको बता दे इसका वैज्ञानिक कारण भी है। जब बहुत ज्यादा आंखों पर स्ट्रेस देते हैं या आपकी नींद ना पूरी हुई हो या दिमाग में टेंशन हो, या फिर आपका स्क्रीन टाइम ज्यादा हो जाता है तो  इसकी वजह से आपकी मांसपेशियों में दिक्कत होती है।  इस कारण से आपकी आँख फड़कती है। ज्योतिष शास्त्र में आंख के फड़कने के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

यह भी पढ़े : क्या है लाल किताब ? क्या है ज्योतिष शास्त्र से इसका संबंध

[short-code1]

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आँखों का फड़कना पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग संकेत देता है। अगर किसी महिला की बाईं आंख फड़कती है तो ये शुभ माना जाता है। वहीं अगर महिला की दाईं आंख फड़कती है तो अशुभ संकेत माने जाते हैं। इसके विपरीत अगर किसी पुरुष की बाईं आंख फड़कती है तो अशुभ माना जाता है और दाईं का फड़कना शुभ माना जाता है। 

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

पुरूषों में दाईं आंख फड़कने का मतलब है कि उनका कोई सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। वहीं अगर किसी पुरूष की बाईं आंख फड़के तो समझना चाहिए कि कुछ अशुभ घटने वाला है, या फिर कोई मुसीबत होने वाले है। वही महिलाओं की बाईं आंख फड़कने का मतलब है कि जल्द ही उनके जीवन में सुख-समृद्धि आने वाली है। वहीं दाईं आंख का फड़कना खराब स्वास्थ्य की ओर संकेत करता है।

See also  वास्तु के अनुसार,घर में शीशा कहाँ लगाना चाहिए

कभी-कभी लोगों की दोनों आंखे एक साथ फड़कने लगती हैं। आपको बता दे दोनो आंखों के साथ में फड़कने का मतलब है कि किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात होने वाली है। यह संकेत पुरूष और महिला दोनों के लिए एक समान है।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .