अगर आपकी हथेली में ऐसी विवाह रेखा है तो मिलता है अमीर जीवनसाथी

By Admin

Published on:

सोशल संवाद / डेस्क : अपना भविष्य जानने की इच्छा हर किसी की होती है। और भविष्य में कैसा जीवनसाथी मिलेगा इसको जानने की लालसा भी हर किसी में होती है । हाथ की लकीरें इंसान की तकदीर का आईना होती हैं। ये लकीरें व्यक्ति के स्वभाव और किस्मत के बारे में काफी कुछ बता सकती हैं। और ये भी बता सकती हैं कि उसे कैसा जीवनसाथी मिलेगा। 

हाथ की पांचवी और सबसे छोटी अंगुली का स्वामी बुध होता है। इस अंगुली के नीचे कुछ बेहद बारीक और टेढ़ी-मेढ़ी रेखायें होती है जो कि अंदर से बाहर की तरफ जाती है। हाथ की इसी रेखा को विवाह रेखा कहते हैं। ये रेखाएं हृदय रेखा के ठीक ऊपर होती हैं।

[short-code1]

यह भी पढ़े : हथेली की ये रेखाएं मानी जाती हैं बेहद अशुभ , मिलते हैं जीवन में कष्ट

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली पर विवाह रेखा स्पष्ट दिखाई देती है, उन्हें एक अमीर जीवनसाथी मिलने की संभावनाएं बहुत अधिक होती हैं। इसके अलावा चंद्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा अगर विवाह रेखा के साथ मिले तो ऐसे लोगों को बहुत प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता है। इनका दांपत्य जीवन हमेशा खुशहाल रहता है।

अगर विवाह रेखा का रंग लालिमा रखे हुए हो तो ऐसे लोग प्रेम संबंध का भरपूर आनंद उठाएंगे तो वहीं पर हल्की पीली या सफेद विवाह रेखा वाले लोगों का जीवन तनाव और मायूसी से भरा होने का संकेत देता है।

जिन लोगों की हथेली पर एक जैसी दो विवाह रेखाएं होती हैं, उनका विवाह दो बार होने की संभावनाएं रहती हैं। इन जातकों का झुकाव अपने दोनों ही पार्टनर की तरफ समान रहता है। अगर इनमें से एक रेखा स्पष्ट और दूसरी कमजोर दिखाई दे तो जातक दोनों में से किसी एक पार्टनर को ही चाहता है। वहीं, अगर विवाह रेखा बहुत अधिक कटी-फटी हो तो ये जीवनसाथी के अस्वस्थ होने का संकेत देती है।

See also  गुरुवार के दिन करें ये 5 कार्य , चमकेगी किस्मत

Admin