धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope 20 जुलाई 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
यह भी पढे : Today 19 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज का दिन मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। घर से निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद लेने से धन लाभ के योग बन सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। तकनीकी शिक्षा या नया कोर्स शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ उपाय: धर्मस्थल में ध्वज (झंडा) दान करें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज मुस्कुराहट आपके हर तनाव को दूर करेगी। पुराने लेन-देन में सावधानी रखें और किसी को उधार देने से बचें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
शुभ उपाय: चटाई पर सोने का प्रयास करें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
सकारात्मक सोच आपके लिए सफलता का रास्ता खोलेगी। रुके हुए भुगतान और पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताएं। कार्यक्षेत्र में आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है।
शुभ उपाय: हरे रंग की कांच की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें और उसी जल से स्नान करें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला न लें। परिवार के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। नई योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। बच्चों को समय का महत्व समझाने का अच्छा अवसर मिलेगा।
शुभ उपाय: ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज स्वास्थ्य और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। नई योजनाओं से लाभ होगा और पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
शुभ उपाय: घर में केतु यंत्र स्थापित कर पूजा करें।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ उपाय: हनुमान मंदिर में लाल मिर्च, मसूर की दाल और लाल फूल अर्पित करें।
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
नकारात्मक सोच से बचें। आय और खर्च के बीच संतुलन बना रहेगा। वेब डिजाइन, आईटी और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है।
शुभ उपाय: हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। परिवार के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है।
शुभ उपाय: अहंकार से दूर रहें और हर सफलता को ईश्वर की कृपा मानें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
डर और भ्रम से बाहर निकलें। रुकी हुई योजनाएं पूरी होंगी और आर्थिक लाभ के योग हैं। कार्यस्थल पर पुराने कार्यों की सराहना मिलेगी। कारोबारियों को अनुभवी लोगों की सलाह लाभ पहुंचाएगी।
शुभ उपाय: तुलसी के पत्तों का सेवन करें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज धैर्य और संयम से काम लें। कारोबारियों को धन संबंधी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार के साथ समय सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
शुभ उपाय: सफेद फूल और कुछ सिक्के जल में प्रवाहित करें।
कुम्भ राशि (Aquarius Horoscope Today)
ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नया विचार आर्थिक लाभ दिला सकता है। टीमवर्क में सफलता मिलेगी। घर और दफ्तर दोनों जगह जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
शुभ उपाय: लाल और भूरी चींटियों को चीनी या मिश्री खिलाएं।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ उपाय: ‘ॐ सूर्य नारायणाय नमो नमः’ मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें।
