धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope 19 जुलाई 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
यह भी पढे : Today 18 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज ध्यान और आत्मचिंतन आपके लिए लाभदायक रहेगा। शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में आर्थिक पक्ष चिंता का कारण बन सकता है। घर के लिए जरूरी सामान या आभूषण की खरीदारी के योग हैं। प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें। समय का सही प्रबंधन करें और अनावश्यक कार्यों में समय न गंवाएं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से समस्याओं का समाधान मिल सकता है।
शुभ उपाय: प्रेमी या जीवनसाथी से मिलने से पहले सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
दोस्तों के साथ समय आनंददायक रहेगा, लेकिन खान-पान में संयम रखें। आज लंबी अवधि के निवेश से बचना बेहतर होगा। परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी और जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। खाली समय में रचनात्मक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
शुभ उपाय: बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। यात्रा और मनोरंजन के योग हैं। माता-पिता के लिए कोई पसंदीदा चीज लेकर आएंगे तो घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ उपाय: जरूरतमंदों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। दिनभर धन का आवागमन बना रहेगा और शाम तक बचत करने में सफलता मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और बच्चों का साथ मन प्रसन्न करेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ उपाय: कांसे का कड़ा धारण करें।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आपका सकारात्मक और उदार व्यवहार लोगों का दिल जीतेगा। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ उपाय: बुजुर्गों का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज ऊर्जा में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। काम का अधिक दबाव लेने से बचें और आराम करें। विदेश से जुड़े निवेश या संपत्ति से लाभ मिल सकता है। घरेलू जीवन में तनाव की संभावना है, इसलिए संयम से काम लें। योग और ध्यान मानसिक शांति प्रदान करेंगे।
शुभ उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
स्वास्थ्य में सुधार होगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। धार्मिक यात्रा या किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ उपाय: चटाई पर सोने का प्रयास करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
दूसरों की मदद करने की भावना आपको थका सकती है। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़े मामलों में मार्गदर्शन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ उपाय: जेब में तांबे का सिक्का रखें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। बातचीत में संयम रखें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन मानसिक शांति देगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को प्रयास जारी रखने की जरूरत है।
शुभ उपाय: उगते सूर्य को जल अर्पित कर ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
चिंताओं को छोड़कर सकारात्मक सोच अपनाएं। परिवार के वरिष्ठ सदस्य से आर्थिक सलाह लाभदायक साबित हो सकती है। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा और नई जान-पहचान भी हो सकती है।
शुभ उपाय: संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें। नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर फैसला लें। घर बदलने या किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। पुराने विवाद सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी। घर से निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद लेने से लाभ होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सराहना होगी। प्रेम संबंधों में खुलकर बातचीत करें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें।
शुभ उपाय: काली-सफेद गाय को भोजन कराएं।
