Do you want to subscribe our notifications ?

Today 13 August Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

By Riya Kumari

Published on:

Today 13 August Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope  13 August 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

यह भी पढे : Today 12 August Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार और रिश्तों के लिहाज से अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। घर से दूर नौकरी या पढ़ाई करने वाले लोगों को ऐसे लोगों से दूरी बनानी चाहिए जो उनका समय और पैसा बर्बाद करते हैं। पुराने दोस्तों और परिचितों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक अनुभव मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में होने वाले बदलाव भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आज अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें।

उपाय: दूध से भरा बर्तन रात में सिरहाने रखें और सुबह किसी नजदीकी पेड़ के पास डाल दें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा, लेकिन बातचीत और पैसों के लेन-देन में सावधानी जरूरी है। परिवार के लोगों से ऐसे मुद्दों पर बहस करने से बचें, जिनसे विवाद बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में मिठास आएगी। काम की अधिकता के बावजूद आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अपने काम समय से पहले पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा।

उपाय: सतनाजे की रोटी बनाकर पक्षियों को खिलाएं।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

मिथुन राशि के जातकों को आज मुश्किल परिस्थितियों का सामना हिम्मत और सकारात्मक सोच के साथ करना होगा। लंबे समय से लोन लेने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों के साथ समय बिताना और उन्हें सही संस्कार देना जरूरी रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिसे आप अपना विरोधी समझते थे, वह आपका शुभचिंतक साबित हो सकता है। आज एकांत में समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। वैवाहिक जीवन के लिए दिन खास रहेगा।

उपाय: घर में लोबान की धूप जलाएं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

कर्क राशि वालों का मन आज चंचल और खुश रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर जाकर समय बिताने का मौका मिल सकता है। लंबे समय के निवेश से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा। बिना ज्यादा प्रयास के भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। प्रेमी के साथ घूमने का प्लान किसी जरूरी काम के कारण रद्द हो सकता है, जिससे नाराजगी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी पर अपनी बात मनवाने का दबाव न डालें।

उपाय: धन प्राप्ति के लिए दूध या पानी में केसर मिलाकर सेवन करें।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

सिंह राशि वालों को आज गर्दन या कमर के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। कमजोरी महसूस होने पर इसे नजरअंदाज न करें और आराम को प्राथमिकता दें। जिन लोगों की सैलरी अभी नहीं आई है, उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार की राय जरूर लें। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी योजना या कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है और आपकी सराहना भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ हंसी-मजाक से रिश्ते में गर्माहट आएगी।

उपाय: काला सुरमा किसी वीरान स्थान पर दबाएं।

कन्या राशि  (Virgo Horoscope Today)

कन्या राशि के लिए आज का दिन रिश्तों और करियर दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। शाम का समय जीवनसाथी के साथ फिल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अचानक पैसों की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। परिवार पर अपनी बात थोपने के बजाय सभी के साथ मिलकर चलें। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। यात्रा के अवसरों को हाथ से न जाने दें।

उपाय: किसी साधु या दिव्यांग व्यक्ति को चारपाई का दान करें।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

तुला राशि के जातकों को आज सकारात्मक सोच बनाए रखने की जरूरत है। लंबे समय से चली आ रही परेशानी के बीच मुस्कुराते रहना आपको मानसिक रूप से मजबूत रखेगा। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को धन संबंधी नुकसान हो सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। सहकर्मियों के कारण कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।

उपाय: दुर्गा मंदिर में बादाम चढ़ाएं और आधे बादाम प्रसाद के रूप में घर लाकर काले या नीले कपड़े में लपेटकर अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि  (Scorpio Horoscope Today)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ध्यान और योग लाभकारी रहेगा। आर्थिक परेशानी से निकलने में माता-पिता की मदद मिल सकती है। दूसरों की बातों और वादों पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय अपने प्रयासों पर भरोसा करें। प्रेम जीवन में रोमांटिक मुलाकात खुशी दे सकती है। काम और घर के दबाव के कारण गुस्सा आ सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें। जीवनसाथी से प्यार और सम्मान मिलेगा।

उपाय: लगातार 108 दिनों तक किसी बुजुर्ग महिला के चरण स्पर्श करें।

धनु राशि  (Sagittarius Horoscope Today)

धनु राशि वालों के लिए आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटका मुआवजा या कर्ज वापस मिलने की संभावना है। घरेलू जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से परिवार के लोग नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी विचार रखने वाले लोगों से भी बातचीत बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। समय पर काम पूरा करने से अपने लिए भी पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। जीवनसाथी से प्यार और स्नेह मिलेगा।

उपाय: एक लाल मिर्च, 27 मसूर की दाल के दाने और 5 लाल फूल हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

मकर राशि वालों को आज अपने फैसलों को लेकर स्पष्ट और मजबूत रहना होगा। बैंकिंग और वित्तीय लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। प्रेम और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पार्टनर आपसे किसी वादे की उम्मीद कर सकता है, लेकिन वही वादा करें जिसे पूरा कर सकें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के कारण तनाव हो सकता है। व्यस्तता के बाद आज अपने लिए कुछ समय निकालने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद भूलकर अच्छा समय बिताएंगे।

उपाय: रुद्राक्ष की माला गले में धारण करें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

कुंभ राशि के जातकों को आज नकारात्मक और बेकार विचारों से बचकर अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने की जरूरत है। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए दिन अच्छा रह सकता है। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में छोटी बहस हो सकती है, लेकिन पार्टनर समझदारी से स्थिति संभाल लेगा। रचनात्मक कामों के लिए दिन अच्छा है। खाली समय में किताब पढ़ना या संगीत सुनना आपको सुकून देगा।

उपाय: नौकरी और कारोबार में तरक्की के लिए अपने इष्टदेव की चांदी से बनी मूर्ति की पूजा करें।

मीन राशि  (Pisces Horoscope Today)

मीन राशि वालों को आज धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। समझदारी और लगातार प्रयास से सफलता मिल सकती है। नया आर्थिक समझौता अंतिम रूप ले सकता है और धन लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। करीबियों से ऐसी बातें करने से बचें, जिससे उन्हें दुख पहुंचे। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रचनात्मक कामों में आपकी क्षमता बेहतर रहेगी। आज लंबी यात्रा से बचना बेहतर होगा। जीवनसाथी आपको खुश करने की कोशिश करेगा।

उपाय: सुबह किसी बुजुर्ग व्यक्ति के पैर छूकर आशीर्वाद लें।

Riya Kumari

Exit mobile version