धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope 12 August 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
यह भी पढे : Today 10 August Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
बिना वजह खुद की आलोचना करने से आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। आज बचत के लिए अच्छा दिन है और आप आर्थिक रूप से कुछ पैसा सुरक्षित रखने में सफल हो सकते हैं। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी बदलने या मार्केटिंग जैसे नए क्षेत्र में जाने का विचार आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय: अच्छे स्वास्थ्य के लिए घर के मध्य स्थान यानी ब्रह्म स्थान को साफ रखें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज आपको कई परेशानियों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए अभी से बचत पर ध्यान दें। रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर करने का मौका मिलेगा। प्रेम के लिहाज से दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। खाली समय का सही इस्तेमाल करने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ नजदीकी बढ़ेगी।
उपाय: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कांसे का दान करें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
परिवार में इलाज से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ विवाद मानसिक तनाव दे सकता है, इसलिए धैर्य रखें। प्रेम जीवन में रोमांटिक माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी राय को महत्व देंगे। दिन के अंत में खुद के लिए समय निकालना आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
उपाय: स्वास्थ्य में सुधार के लिए किसी वीरान स्थान पर काला सुरमा दबाएं।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जिन लोगों को अभी तक वेतन नहीं मिला है, उन्हें आर्थिक परेशानी हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। सामाजिक मेलजोल बढ़ने से किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मुश्किल मामलों को सुलझाने के लिए अपने संपर्कों का इस्तेमाल करें। जीवनसाथी पर संदेह करने से विवाद बढ़ सकता है।
उपाय: आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए जलन, डाह और ईर्ष्या से बचें।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज आप अपनी सेहत और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन पैसा लगाने से पहले योजनाओं की अच्छी तरह जांच करें। बच्चे घरेलू कामों में मदद कर सकते हैं। कारोबार में नए विचारों का स्वागत करें और उन्हें मेहनत से हकीकत में बदलने की कोशिश करें। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच आज खुद के लिए भी समय निकाल पाएंगे। जीवनसाथी से खूबसूरत तोहफा मिल सकता है।
उपाय: सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर तेल के गुलगुले बनाकर पक्षियों को खिलाएं।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
काम के दबाव और ओवरटाइम के कारण थकान महसूस हो सकती है। जेवर और एंटीक में निवेश लाभदायक साबित हो सकता है। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है। कार्यस्थल पर सतर्क रहें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। दिन की शुरुआत थोड़ी थकाऊ रहेगी, लेकिन बाद में परिस्थितियां बेहतर होंगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे।
उपाय: नौकरी और कारोबार में तरक्की के लिए गरीब कन्याओं को दूध की थैली बांटें।
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
बाहरी गतिविधियों में शामिल होना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। हमेशा सुरक्षा को लेकर चिंतित रहने से बचें। आर्थिक परेशानी से बचने के लिए बजट का ध्यान रखें। घरेलू मामलों को समझदारी से सुलझाने की जरूरत है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा और काम के बाद अपने पसंदीदा काम के लिए समय निकाल पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: सफेद पालतू कुतिया को खाना खिलाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
तनाव और मतभेद आपको परेशान कर सकते हैं, इसलिए शांत रहने की कोशिश करें। धार्मिक कार्यों में धन खर्च करने से मानसिक शांति मिल सकती है। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में आपके अस्थिर व्यवहार के कारण परेशानी हो सकती है। नए अवसरों की तलाश करें। जीवनसाथी की ओर से मिला खास तोहफा आपका मूड बेहतर कर सकता है।
उपाय: अपने इष्टदेव को पूजा में लाल सिंदूर अर्पित करें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और केवल जरूरी चीजों पर पैसा खर्च करें। शाम को रिश्तेदार या दोस्तों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, हालांकि साझेदारों से मतभेद हो सकते हैं। व्यस्तता के कारण खुद के लिए समय निकालना मुश्किल रहेगा।
उपाय: घर या व्यापार स्थल पर मंगल यंत्र स्थापित कर पूजा करें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज आपकी शाम भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरी रह सकती है। अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखें। परिवार में पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए वित्तीय मामलों में स्पष्टता रखें। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। नए ग्राहकों से संपर्क करने के लिए दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में कोई खास उपहार या सुखद सरप्राइज मिल सकता है।
उपाय: अस्पताल में मरीजों की सहायता करने से पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज आपको खाली समय का आनंद लेने का मौका मिलेगा। अचानक बढ़े खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। युवाओं से जुड़े कार्यों में भाग लेने के लिए दिन अच्छा है। आपका प्रिय आपको खुश करने के लिए कुछ खास कर सकता है। छोटी बाधाओं के बावजूद दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखें। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा।
उपाय: आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए नियमित रूप से गायत्री मंत्र और गायत्री चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज आप जीवन का भरपूर आनंद लेने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें। योग और ध्यान से मानसिक और शारीरिक लाभ मिलेगा। शाम के समय अचानक खर्च बढ़ सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात आपके लिए सुखद रहेगी। प्रेम संबंधों में जरूरत से ज्यादा दिखावा करने से बचें। काम और घर के दबाव के कारण गुस्सा आ सकता है। यात्रा आपके लिए आनंददायक और ज्ञानवर्धक रहेगी। जीवनसाथी आपको खास समय देगा।
उपाय: घर में मोरपंख रखना नौकरी और कारोबार में उन्नति के लिए शुभ माना जाता है।
