Horoscope – जानिए क्या है आपका आज का राशिफल

By Sanjana Kumari

Published on:

देखे राशिफल (Horoscope )

मेष राशि
आज आप ख्यालों की जादुई दुनिया में हैं। आज किसी करीबी से आपका विवाद हो सकता है और बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है। जिसकी वजह से आपका अच्छा खासा धन खर्च हो सकता है। घर में कुछ बदलाव लाने के लिए पहले बाकी लोगों की राय भली-भांति जान लें।

[short-code1]

वृष राशि
आज आप स्वयं को सुकून में और जिंदगी का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुकसान करा सकती है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

मिथुन राशि
आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको मिल सकता है। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। 

कर्क राशि
मुस्कुराएं, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे जबरदस्त उपाय है। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है लेकिन आपको इसको लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि धन इसीलिये बचाया जाता है कि बुरे समय में वो आपके काम आ सके।

सिंह राशि
कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफी उम्रदराज हो चुके हैं, लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है आप अपने तेज और सक्रिय दिमाग की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। आपके घर से जुड़ा निवेश लाभदायक रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। 

कन्या राशि
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। जेवर और एंटीक में निवेश लाभदायक रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। काफी वक्त फोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। आज आप स्वयं को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे।

तुला राशि
खाने-पीने की ऐसी चीजों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक है। व्यापार में आज अच्छा खासा मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। 

See also  June 2024 Horoscope : जाने 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जून का महिना

वृश्चिक राशि
आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खुबसूरत फूल की तरह खिलेगी। धन आपके लिए जरुरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें। एक प्रसन्नचित और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। रोमांस के नजरिए से आज जिंदगी बहुत जटिल रहेगी।

धनु राशि
कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक्की का आधार बनाएं। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे।

मकर राशि
काम का बोझ आज कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं।

कुंभ राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। घरेलू मामलों और काफी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। 

मीन राशि
गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं। नया रूप-रंग, नये कपड़े-लत्ते, नये यार-दोस्त आज का दिन खास बनाएंगे। 

Sanjana Kumari