इस मंदिर में हर रोज़ गौ माता प्रभु के दर्शन करने जाती हैं

By Tami

Published on:

गौ माता लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी

धर्म संवाद/ डेस्क : भारत के मंदिरों के किस्से कहानियाँ अनगिनत हैं। हर मंदिर की अपनी खासियत है। भगवान के भक्त सिर्फ मनुष्य ही नहीं पशु- पक्षी भी होते हैं। उन्हें भी भगवान के दर्शन करने की इच्छा होती है। उन्हें भी प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करना होता है। वैसी ही एक भक्त है लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर की गौ माता जो की हर रोज़ नरसिम्हा स्वामी महाराज के दर्शन करती है। इस मंदीर में लोग प्रभु के दर्शन करने के साथ साथ गौ माता के भी दर्शन करते हैं।

यह भी पढ़े : जेल में बने थैलों में मिलेगा अयोध्या राम मंदिर का प्रसाद

लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर हैदराबाद से 80 किलोमीटर दूर यदाद्री में स्थित हैं। स्कन्द पुराण के अनुसार , ऋषि ऋष्यश्रृंग के पुत्र यदा ने यहां भगवान नरसिम्हा की तपस्या की थी । उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर, नरसिम्हा ने खुद को पांच रूपों में प्रकट किया: ज्वाला नरसिम्हा, गंडभेरुंड नरसिम्हा, योगानंद नरसिम्हा, उग्र नरसिम्हा, और लक्ष्मी नरसिम्हा । यदा ने नरसिम्हा से इन रूपों में पहाड़ी पर रहने का अनुरोध किया। इस कारण से, मंदिर में मुख्य गुफा में पत्थर में पांचों रूपों में नरसिंह की मूर्ति स्थापित है।

गौ माता यहाँ हर रोज़ प्रभु नरसिम्हा स्वामी महाराज के दर्शन करने के लिए आती है। हर कोई गौ माता को दर्शन करते हुए देखता है और भाव विभोर हो जाता है। गौ माता की भक्ति देखकर हर किसी के मन में करुना उत्पन्न हो जाती है। इनकी तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। विडियो ,में देखा जा सकता है कि किस तरह गौ माता मंदिर में प्रवेश करती हैं और सीधे प्रभु के विग्रह के आगे अपना सर झुका लेती हैं।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version