Do you want to subscribe our notifications ?

चारधाम यात्रा शुरू, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले

By Tami

Published on:

चारधाम यात्रा शुरू, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले

धर्म संवाद / डेस्क : उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री और 12 बजकर 35 मिनट पर यमुनोत्री के कपाट खोल दिए गए। गंगोत्री में पहली पूजा पीएम मोदी के नाम की हुई,

यह भी पढे : Char Dham Yatra 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन, पूरा रूट और जरूरी गाइडलाइन जानें

 जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस पूजा के खत्म होने के बाद आम लोग अब मां गंगा के दर्शन कर पा रहे हैं। उधर, मां यमुनोत्री में कपाट खुलते ही काफी देर से दर्शन के लिए खड़े लोगों की भीड़ अब मंदिर की तरफ बढ़ती दिख रही है।

वहीं, बाबा केदार की डोली भी अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर से फाटा की ओर रवाना हो गई है। बाबा की पंचमुखी डोली 21 अप्रैल को केदारनाथ पहुंचेगी जिसके बाद अगले दिन 22 अप्रैल कपाट खुलेंगे। रविवार दोपहर 3 बजे तक 18 लाख से ज्यादा लोगों ने चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version