Today 01 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

By Riya Kumari

Published on:

Today 01 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope 01 जुलाई 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

यह भी पढे : Today 30 June Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज का दिन स्वास्थ्य और व्यक्तित्व में सुधार के लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना बेहतर होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और मानसिक तनाव कम होगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम या पूजा-पाठ का आयोजन संभव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

शुभ उपाय: संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें, प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। घरेलू जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, लेकिन व्यापार और शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों को और मजबूत करेगा।

शुभ उपाय: हनुमान चालीसा और श्रीराम स्तुति का पाठ करें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। शाम का समय अपनी पसंदीदा गतिविधियों में व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

शुभ उपाय: दूध में हल्दी मिलाकर सेवन करें और हल्दी मिले जल से स्नान करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज उम्मीदों से भरा दिन रहेगा। यदि लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करें। शाम को रचनात्मक कार्यों में समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से अधिक मधुर होंगे।

शुभ उपाय: घर में पूजा का स्थान बार-बार न बदलें।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

स्वास्थ्य सुधारने के लिए दिन अनुकूल है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर मन थोड़ा भटक सकता है, इसलिए ध्यान केंद्रित रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा।

See also  Today 22 June Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

शुभ उपाय: गाय को जौ खिलाएं।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

दान-पुण्य के कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी। किसी मित्र को बड़ी रकम उधार देने से पहले सोच-विचार करें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें। खाली समय में धार्मिक या आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन लाभदायक रहेगा।

शुभ उपाय: जरूरतमंद महिलाओं को सफेद वस्त्र दान करें।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

आज बचत पर विशेष ध्यान दें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लें और किसी के दबाव में न आएं।

शुभ उपाय: इमली के पेड़ में जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर की सलाह लें। पारिवारिक निवेश लाभदायक रहेगा। नई योजनाओं में अपेक्षित परिणाम पाने के लिए धैर्य रखें। जीवनसाथी के साथ व्यवहार में संयम रखें।

शुभ उपाय: प्लास्टर ऑफ पेरिस की सजावटी मूर्ति घर में रखें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। इंटरव्यू या नए आवेदन में सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में शांत रहना लाभदायक रहेगा।

शुभ उपाय: रात में शांत मन से 28 बार ‘ॐ’ का जाप करें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

दोस्तों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। नई परियोजनाओं में निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।

शुभ उपाय: गरीब बच्चों में काजू की मिठाई बांटें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

तनाव और मतभेदों से बचने का प्रयास करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में चतुराई और समझदारी से काम लें। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपने लिए भी समय निकालना जरूरी होगा।

शुभ उपाय: अपने भोजन का कुछ हिस्सा गाय को खिलाएं।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

आज आर्थिक लाभ मिलने के अच्छे योग हैं, विशेषकर मातृ पक्ष से सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

शुभ उपाय: हरे रंग की कांच की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें और उसी जल से स्नान करें।

Riya Kumari