कर्ज के लिए कौन सा दिन शुभ और कौन सा अशुभ? जाने क्या कहता है शास्त्र

By Tami

Published on:

#KarzLeneKeShubhDin

धर्म संवाद / डेस्क : आज के समय में कर्ज लेना मध्यम वर्ग की एक सामान्य आवश्यकता बन चुका है। धन जीवन की मूलभूत जरूरत है, जिसके बिना जीवनयापन संभव नहीं। जरूरत पड़ने पर उधार लेना या किसी की मदद के लिए उधार देना आम बात है। हालांकि कर्ज लेना जितना आसान लगता है, चुकाना उतना ही कठिन हो जाता है। हाल के वर्षों में ब्याज पर पैसा लेने वाले कई लोग सूदखोरों से परेशान होकर आत्मघाती कदम तक उठा चुके हैं।

यह भी पढ़े : ज्योतिष और हस्तरेखा विज्ञान: मूल ग्रह और हथेली के चिन्ह कैसे बताते हैं व्यक्तित्व

ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में ऋण (Loan) के लेन-देन को लेकर विशेष सावधानियां बताई गई हैं। कुछ दिन, वार और नक्षत्र ऐसे माने गए हैं, जिनमें पैसा लेना या देना नुकसानदायक हो सकता है।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

कर्ज के लिए कौन सा वार शुभ और कौन सा अशुभ?

सोमवार

सोमवार को कर्ज का लेन-देन शुभ माना जाता है। इस दिन के अधिष्ठाता माता पार्वती हैं। यह चर संज्ञक और शुभ वार है।
इस दिन कर्ज लेने और देने में हानि नहीं होती।

मंगलवार

मंगलवार को कर्ज लेना अशुभ माना गया है।
इस दिन लिया गया उधार बढ़ता जाता है और आर्थिक संकट बढ़ाता है।
हालांकि मंगलवार को पुराना कर्ज चुकाना शुभ फल देता है।

बुधवार

बुधवार व्यापार और धन से जुड़ा दिन है, लेकिन
इस दिन कर्ज लेना या देना शुभ नहीं माना जाता।
यदि कर्ज से मुक्ति नहीं मिल रही हो, तो हर बुधवार गणेशजी के समक्ष ‘ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

गुरुवार

गुरुवार का दिन ब्रह्मा जी को समर्पित है।
 इस दिन कर्ज लेना शुभ माना जाता है और ऋण जल्दी उतरता है।
लेकिन गुरुवार को कर्ज देना नहीं चाहिए।

See also  क्या शुभ होता है घर के आसपास पीपल का पेड़ होना
शुक्रवार

शुक्रवार को कर्ज का लेन-देन दोनों ही स्थितियों में शुभ माना गया है।
यह मृदु और सौम्य वार है।
धन संबंधी कार्यों के लिए उत्तम दिन।

शनिवार

शनिवार को लिया गया कर्ज देर से चुकता होता है।
यह क्रूर और दारुण वार माना गया है।
कर्ज लेने से परेशानियां बढ़ती हैं, हालांकि स्थायी कार्यों के लिए यह दिन ठीक है।

रविवार

रविवार भगवान सूर्य को समर्पित दिन है।
 इस दिन धन का लेन-देन अशुभ माना जाता है।
 कर्ज लेना और देना दोनों से बचना चाहिए।

इन दिनों और योगों में भूलकर भी न करें पैसों का लेन-देन

  • संक्रांति के दिन धन का लेन-देन अशुभ
  • हस्त नक्षत्र में कर्ज लेना अत्यंत हानिकारक
  • वृद्धि योग में कर्ज लेने से कर्ज बढ़ता है, चुकाने से लक्ष्मी कृपा मिलती है

लग्न और तिथि के अनुसार कर्ज नियम

  • चर लग्न (मेष, कर्क, तुला, मकर) में लिया गया कर्ज जल्दी उतरता है
  • लेकिन इन लग्नों में कर्ज देना अशुभ
  • कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा और शुक्ल पक्ष की 2,3,4,6,7,8,10,11,12,13 तिथि, पूर्णिमा व मंगलवार को उधार देना शुभ
  • बुधवार को कर्ज लेना उचित माना गया है

कर्ज लेने जाते समय अपनाएं ये उपाय

  • घर से निकलते समय जिस स्वर में सांस चल रही हो, उसी पैर से बाहर निकलें
  • कर्ज देते समय सूर्य स्वर शुभ माना जाता है

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .