मुरली वाले ने घेर लई अकेली पनिया गयी- भजन

By Tami

Published on:

मुरली वाले ने घेर लई अकेली पनिया गयी

धर्म संवाद / डेस्क : भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं का वर्णन कई भजनों में मिलता है। इस भजन में कृष्ण और राधा के प्रेम का वर्णन मिलता है।

मुरली वाले ने घेर लयी
अकेली पनिया गयी ॥

मै तो गयी थी यमुना तट पे
कहना खड़ा था री पनघट पे
बड़ी मुझ को रे देर भई,
अकेली पनिया गयी ॥

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

यह भी पढ़े : सांवली सूरत पे मोहन- भजन

श्याम ने मेरी चुनरी झटकी
सर से मेरे घिर गयी मटकी
बईया मेरी मरोड़ गयी
अकेली पनिया गयी ॥

बड़ा नटखट है श्याम सवारिया
दे दारी मेरी कोरी चुनरिया
मेरी गगरिया फोड़ दी
अकेली पनिया गयी ॥

लाख कही पर एक ना मानी
भरने ना दे वो मोहे पानी
मारे लाज के मै मर गयी
अकेली पनिया गयी ॥

See also  जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी  लिरिक्स  | Jai Ambe Gauri Maiya Jai Shyama Gauri Lyrics

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .