हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी मनाई जाती है।

इस दिन विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां की कृपा प्राप्त होती है।

वसंत पंचमी के दिन पूजा के दौरान पीले वस्त्र धारण किए जाते हैं। चलिए जानते हैं इसके पीछे का धार्मिक महत्त्व

पीले रंग को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना गया है। पीला रंग शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक है।

इसके अलावा इस दौरान सरसों के खेत पीले फूलों से खिल उठते हैं।  पीला रंग ज्ञान का भी प्रतीक है।

इसलिए इस दिन लोग पीले कपड़े पहनते हैं और पीला भोजन बनाते हैं। वे अपने घरों को भी पीले रंग से सजाते हैं।

पीले फूलों से घर की सजावट अच्छी मानी जाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी बढ़ता है।

सौभाग्य और समृद्धि के लिए देवी सरस्वती को पीले फूल चढ़ाने चाहिए।

इसके अलावा वैज्ञानिक दृष्टि से देखे तो पीला रंग तनाव दूर करता है और मन को शांत करता है।

पीला रंग आत्मविश्वास को बढ़ाता है।