महापर्व छठ उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बहुत ही उत्साह से मनाया जाता है।

इस पर्व के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि छठी मैया कौन है?

पौराणिक कथा के अनुसार छठी मैया को ब्रम्हदेव की मानस पुत्री और भगवान सूर्य की बहन बताया गया है।

छठी मैया को संतान प्राप्ति की देवी कहा जाता है और सूर्य देव को शरीर के मालिक या देवता कहा गया है।

पुराणों में यह मान्यता है कि जब ब्रम्हा देव सृष्टि की रचना कर रहे थे तब उन्होंने अपने आप को दो भाग में बांट दिया था।

एक भाग को पुरुष और दूसरे भाग को प्रकृति के रूप में। जिसके बाद प्रकृति ने भी अपने आप को 6 भाग में बांट दिया था, जिसमें से एक मातृ देवी हैं

बता दें कि छठी मैया मातृ देवी की छठवी अंश है इस लिए इन्हें छठी मैया या प्राकृति की देवी के रूप में जाना जाता है।