भगवान गणेश को विद्या और बुद्धि का देवता माना जाता है।

उनकी पूजा करने के लिए उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करते हैं। लेकिन साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई हैं जिन्हें भगवान गणेश को अर्पित नहीं करना चाहिए।

गणपति को कभी भी तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए. गणपति के भोग या प्रसाद में तुलसी के पत्ते नहीं डालते हैं क्योंकि भगवान गणेश ने तुलसी को श्राप दिया था और अपनी पूजा में स्वीकार न करने की बात कही थी. 

गणेश जी की पूजा में कभी भी टूटे हुए या सूखे अक्षत अर्थात चावल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे आपको बप्पा की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

देवों के देव महादेव को केतकी के फूल चढ़ाना वर्जित है. यही कारण है कि गणपति को भी केतकी के फूल नहीं चढ़ाए जाते.

चंद्रदेव ने एक बार भगवान गणेश के रूप का मजाक बनाया था। इसीलिए गणेश जी को कभी भी सफेद चीज नहीं चढ़ानी चाहिए. क्योंकि सफेद चीजें चंद्रमा से संबंधित हैं.

शास्त्रों के अनुसार कभी भी गणेश जी की पूजा में मुरझाए और सूखे फूल  का इस्तमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर दरिद्रता का वास रहता है।