जिन जातकों के जन्म समय जन्म पत्रिका में चन्द्रमा सिंह राशि में स्थित होता है, उनकी सिंह राशि होती है।

सिंह राशि का स्वामी सूर्य है।

सिंह राशि वाले जातकों में नेतृत्व क्षमता बहुत अधिक होती है। वे सामाजिक मार्गदर्शन में कुशल होते हैं।

ये लोग अधिक खर्चीले होते हैं। इनके हाथों में पैसा बिलकुल नहीं टिकता है।

लक्ष्य-प्राप्ति के लिए आत्म बलिदान, स्वतंत्रता और मौलिकता रखने की इच्छा इस राशि का प्रमुख गुण है।

इस राशि के जातक का मस्तक उन्नत और माथा विशाल होता है।

ये अपने विचारों पर दृढ़ता से डटे रहते हैं।इन्हे किसी के भी सामने झुकना पसंद नहीं है।

ये बड़े साफ दिल और लगनशील व्यक्तित्व वाले होते हैं।