हर राशिफल की अपनी एक खासियत होती है. हर राशि के व्यक्ति का अपना एक स्वाभाव होता है.

राशि से व्यक्ति की शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह, आर्थिक स्थिति आदि के संबंध में जानकारी मिल जाती है.

यहां हम जानेंगे राशि चक्र की चौथी राशि कर्क राशि के बारे में.

कर्क राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं .

ये बाहर से भले ही कठोर नजर आते हैं लेकिन अंदर से बहुत नरम दिल के होते हैं।

कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा होता है। चन्द्रमा की ही तरह कर्क राशि के जातक अपना स्थान परीवर्तन करते रहते हैं.

इन्हें अपने घर में और अपने परिजनों के साथ समय व्यतीत करना काफी अच्छा लगता है.

ये लोग व्यक्ति, वस्तु और परिस्थितियों से बंध जाया करते हैं। ये चाहे जितनी ही लंबी यात्राएं क्यों न कर लें, इनका मन अपने घर लौटने का करते रहता है।

इस राशि के लोग कला और संगीत के प्रेमी होते हैं।

कर्क राशि  वाले बिना कुछ जाने ही अपनी एक धारणा कायम कर लेते हैं. जिससे उन्हें आगे चलकर परेशानी होती है.

प्रेम संबंधों में ये लोग गंभीरता पसंद करते हैं। इन्हे आमतौर पर अपनी पसंद का पार्टनर मिलता है।

वे जितनी शीघ्रता से क्रोधित होते हैं उतनी ही शीघ्रता से शान्त हो जाते हैं।