जीवन में सकारात्मक उर्जा बनाए रखने के लिए माना जाता है कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना और रात को जल्दी सोना चाहिए।

साथ ही सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हमारे द्वारा किए जाने वाले कार्यों का प्रभाव भी हमारे जीवन पर पड़ता है।

जीवन की आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए व्यक्ति कड़ी मेहनत करता  हैं लेकिन फिर भी परिस्थिति के मुताबिक, परिणाम नहीं मिल पाता।

लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे मंत्र का जिक्र किया गया है जिन्हें रोज जपने से किसी भी तरह की आर्थिक तंगी दूर होती है। तो चलिए जानते हैं उन मंत्रों के बारे में।

माना जाता है कि यह मंत्र भगवान गणेश का सबसे शक्तिशाली मंत्र है। इस मंत्र को जपने से ही मन को शांति मिलती है। काम के प्रति एकाग्रता बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

ऊं गं गणपतये नम:' 

'ऊं वसुधरे स्वाहा'

यह पवित्र बौद्ध मंत्र माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से जीवन की सारी आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

शास्त्रों में गायत्री मंत्र को भी सबसे ऊंचे मंत्र का दर्जा मिला है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति रोज गायत्री मंत्र को सुनता है या मन में इसका जाप करता है उसके जीवन में हमेशा सुख-शांति रहती है।

या देवी सर्वभूतेषू विद्या रुपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्त्स्यै नमस्त्स्यै नमो नम:'

इस मन्त्र का जाप करने से माँ दुर्गा जीवन के सारे परेशानियों से लड़ने की शक्ति देती हैं.