सनातन धर्म में बरगद के पेड़ को शुभ माना गया है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, बरगद के पेड़ में जगत के पालनहार विष्णु, भगवान शिव और भगवान ब्रह्मा का वास होता है।

इस पेड़ पर पूजा के दौरान कलावा बांधा जाता है। ऐसा करने से उनपर देवी-देवताओं की कृपा सदैव बनी रहती है। इसके अलावा घर में सुख-शांति का आगमन होता है।

बरगद के पेड़ पर कलावा बांधने से वैवाहिक जीवन में सैदव सुख-शांति बनी रहती है और पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता आती है।

ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ पर कलावा बांधने से अकाल मृत्यु जैसे योग टलते हैं।

बरगद के फल, जड़, छाल, पत्ती आदि सभी भागों से कई तरह के रोगों का नाश होता है.

कहा जाता है कि हर व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कम से कम एक बरगद का वृक्ष जरूर लगाना चाहिए. इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है