हिन्दू धर्म में  होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है.

इस दिन कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं साथ ही कुछ नयी चीज़े भी ख़रीदे जाते हैं.

कुछ चीजों को घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर की बरकत बनी रहती है.

शास्त्रों के अनुसार होली के दिन कुछ उपाय करने से घर पर हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है. चलिए जानते हैं वो कौन सी चीज़े हैं.

चांदी का सिक्का

वास्तु के अनुसार, होली में चांदी का सिक्का खरीदना शुभ होता है।

होली के दिन इसकी पूजा करने के बाद सिक्के को तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानी दूर होती है।

बंदनवार

होली के शुभ अवसर पर आप आम या अशोक के पत्ते का बंदनवार लेकर आ सकते हैं। इससे नकारात्मक ऊर्जा के घर में प्रवेश नहीं करती।

कछुआ

कछुए को घर पर रखने से पॉजिटिव एनर्जी आती है.

पिरामिड

मान्यता है कि पिरामिड धन को आकर्षित करता है। होली पर पिरामिड की भी खरीदारी कर सकते हैं।

बांस का पौधा

यदि आप होली के दिन बांस का पौधा लेकर आएं, तो ये बड़ा ही शुभ होगा। हालांकि, इसमें सात या ग्यारह स्टिक ही हों, इस बात का ध्यान रखें।