पूरी का जगन्नाथ मंदिर विश्व भर में प्रसिद्ध है।

परंतु भगवान जगन्नाथ के मंदिर सिर्फ पूरी में ही नहीं इन जगहों में भी है।

श्री जगन्नाथ मंदिर, हैदराबाद

हैदराबाद शहर में स्थित जगन्नाथ मंदिर एक आधुनिक धार्मिक स्थल है, जिसे ओड़िया समुदाय ने बनाया है। पुरी के मूल जगन्नाथ मंदिर की प्रतिकृति इस मंदिर की वास्तुकला को दर्शाती है। यह मंदिर ‘कलिंग कल्चरल ट्रस्ट’ द्वारा निर्मित किया गया और मार्च 2009 में प्रतिष्ठित हुआ।

श्री जगन्नाथ मंदिर, अहमदाबाद

अहमदाबाद के हृदय में भी प्रभु , जगन्नाथ का मंदिर है। हर साल, पुरी की रथ यात्रा की तरह अहमदाबाद में भी यह भव्य उत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर, गुजरात के मुख्यमंत्री रथ यात्रा के मार्ग की प्रतीकात्मक सफाई, जिसे ‘पहिंद विधि’ कहा जाता है, करते हैं और फिर यात्रा आरंभ होती है। 

श्री जगन्नाथ मंदिर, दिल्ली

यदि आप पुरी जाकर दर्शन नहीं कर सकते, तो दक्षिण दिल्ली के हौज खास विलेज में स्थित यह जगन्नाथ मंदिर पुरी के मंदिर की शैली में बनाया गया है। इसका निर्माण 1969 में शुरू हुआ और उद्घाटन 28 जनवरी 1999 को हुआ। यह मंदिर विशेष रूप से उड़िया समुदाय के लिए अत्यधिक पूजनीय है।

श्री जगन्नाथ मंदिर, रांची

रांची के बड़कागढ़ रियासत के उदयपुर परगना के जगन्नाथपुर धुर्वा में स्थित जगन्नाथ मंदिर, 1691 ईस्वी में नागवंशी राजा ठाकुर एनी नाथ शाहदेव द्वारा निर्मित किया गया था। उत्कल पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बने इस मंदिर का निर्माण एक छोटी पहाड़ी की चोटी पर हुआ है, जिसकी ऊँचाई लगभग 85-90 मीटर है।

श्री जगन्नाथ मंदिर, चेन्नई

चेन्नई, तमिलनाडु के कन्नथुर में स्थित जगन्नाथ मंदिर, बंगाल की खाड़ी के तट पर अपनी भव्यता के साथ खड़ा है। मुख्य गर्भगृह तक पहुँचने के लिए संगमरमर की 22 सीढ़ियाँ पार करनी होती हैं। 26 जनवरी 2001 को इस मंदिर का अभिषेक हुआ था।

श्री जगन्नाथ मंदिर, अलवर

अलवर में स्थित जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह में भगवान जगन्नाथ के दो देवता स्थापित हैं – एक चल और एक स्थिर। यह संभवतः एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां एक ही भगवान के दो रूप एक साथ पूजे जाते हैं।

श्री जगन्नाथ मंदिर खारघर, नई मुंबई

मुंबई के खारघर इलाके में जगन्नाथ मंदिर स्थित है। मंदिर का डिजाइन ओडिशा के पुरी स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के आधार पर किया गया है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमाएं स्थापित हैं।