भगवान श्रीराम ने वानर सेना में कपि जाति के वानर रहते थे जो मनुष्य से कुछ भिन्न थे।

इन वानरों में हनुमानजी सबसे शक्तिशाली हैं परंतु इन्हें छोड़कर अन्य 5 वानर थे जो अत्यंत शक्तिशाली थे।

बाली

 बाली बहुत शक्तिशाली था. बाली से लड़ने वाला कोई भी शक्तिशाली योद्धा कमज़ोर होकर मारा जाता था. राजा बाली जिससे भी लड़ता था लड़ने वाला कितना ही शक्तिशाली हो उसकी आधी शक्ति बाली में समा जाती थी ।

सुग्रीव

वानरराज सुग्रीव सूर्य का पुत्र और बाली का भाई था. सुग्रीव के बलबूते ही वानर सेना का गठन हुआ।

अंगद

अंगद सुग्रीव के भाई बाली का पुत्र था. बाली के कहने पर अंगद ने सुग्रीव के साथ रहकर प्रभु श्रीराम की सेवा की. अंगद वही वानर था जिसके पैरों को रावण की सभा में कोई हिला भी नहीं पा रहा था । 

वानर द्वीत

द्वीत या द्विविद नाम का एक वानर भयंकर ही शक्तिशाली था। वानरों के राजा सुग्रीव के मन्त्री थे और मैन्द के भाई थे। इनमें दस हजार हाथियों का बल था।

केसरी

वानारराज केसरी हनुमानजी के पिता थे। वे एक महान योद्धा थे. वे एक लाख से ज़्यादा वानरों की सेना के साथ अकेले युद्ध करते थे.