Do you want to subscribe our notifications ?

इस दिन कपड़े धोने से आ सकती है कंगाली: जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

By Tami

Published on:

Washing clothes on this day can lead to poverty

धर्म संवाद / डेस्क : वास्तु शास्त्र में हमारे दैनिक जीवन से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से जीवन में आने वाली बाधाओं और रुकावटों को दूर किया जा सकता है। वहीं, यदि इन नियमों की अनदेखी की जाए तो इसके दुष्परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। स्वच्छता हमारी जीवनशैली का अहम हिस्सा है, और इसके तहत हम प्रतिदिन नहाते हैं और कपड़े धोते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के हिसाब से कपड़े धोने के लिए कौन सा समय और दिन शुभ माना गया है?

यह भी पढ़े : वास्तु के मुताबिक, कैसा होना चाहिए आपका डाइनिंग रूम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात के समय कपड़े धोना अशुभ माना जाता है। रात को कपड़े धोना सीधे तौर पर धन हानि से जोड़ा गया है। रात का समय विश्राम और मानसिक शांति का होता है। इस समय किसी भी प्रकार का शारीरिक श्रम या जल से जुड़ा कार्य करना घर की सकारात्मक ऊर्जा को बाधित करता है। इसके अलावा, रात में कपड़े धोने से शनि ग्रह का प्रभाव भी बढ़ सकता है, जो जीवन में रुकावटें ला सकता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन कपड़े धोना वर्जित है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन गंदे कपड़े धोने से घर में नकारात्मकता का वास हो सकता है और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। यदि आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, तो इस दिन स्वच्छता से जुड़ा यह कार्य टाल देना ही श्रेयस्कर है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कब धोएं कपड़े

  • सर्वश्रेष्ठ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच कपड़े धोना सबसे शुभ माना गया है।
  • किन दिनों से बचें: मंगलवार और गुरुवार को कपड़े धोने से बचना चाहिए।
  • शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को कपड़े धोना शुभ फलदायी माना गया है।

यदि आप जीवन में धन, सुख और शांति चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र के इन नियमों का पालन अवश्य करें। सही समय और दिन पर कपड़े धोना न केवल आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखेगा, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version