धर्म संवाद / डेस्क : 21 मई आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें, आर्थिक लाभ और रिश्तों में मजबूती लेकर आ सकता है। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल और उपाय।
यह भी पढे : Today 20 May Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक 12 राशिफल और उपाय
1. मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज घर के काम करते समय सतर्क रहने की जरूरत है। छोटी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। आर्थिक मामलों में आकस्मिक लाभ मिलने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा और यात्रा की योजना भी बन सकती है। वैवाहिक जीवन में पुरानी यादें रिश्तों में गर्माहट ला सकती हैं।
उपाय: काले और सफेद तिल को चितकबरे कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।
2. वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। अचानक बढ़े खर्च मानसिक चिंता बढ़ा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आने से दिनचर्या बदल सकती है।
उपाय: पीपल या बरगद के पेड़ में दूध अर्पित करें।
3. मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। हालांकि मनोरंजन और फिजूल खर्च से बचना जरूरी होगा। करीबी व्यक्ति से निराशा मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों का साथ मिलेगा। मानसिक शांति के लिए खुद के लिए समय निकालें।
उपाय: जेब में हरे रंग का रुमाल रखें।
4. कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। पुराने पैसे वापस मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के लिए नई संभावनाएं बनेंगी। जरूरतमंदों की मदद करने से सम्मान मिलेगा।
उपाय: पारिवारिक सुख के लिए नशे से दूर रहें।
5. सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज बुद्धिमानी और कूटनीति से समस्याओं का समाधान मिलेगा। पिता की सलाह आर्थिक लाभ दिला सकती है। धार्मिक यात्रा या किसी रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: घर का मध्य भाग साफ-सुथरा रखें।
6. कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
सेहत और व्यक्तित्व में सुधार के लिए दिन अच्छा है। लंबे समय का निवेश लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में पुराने काम की तारीफ होगी और तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
उपाय: बिस्तर पर क्रीम रंग की चादर का उपयोग करें।
7. तुला राशि (Libra Horoscope Today)
अनावश्यक तनाव से दूर रहने की जरूरत है। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: उबले हुए मूंग गरीब व्यक्ति को दान करें।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
संतुलित खानपान से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटका लोन मंजूर हो सकता है। अचानक रोमांटिक मुलाकात संभव है। आज एकांत में समय बिताने का मन करेगा।
उपाय: हरी कांच की बोतल में रखा पानी स्नान में इस्तेमाल करें।
9. धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज आपका मन नई चीजें सीखने में लगेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में खुशी मिलेगी, लेकिन काम का दबाव थकान बढ़ा सकता है। विवादों में संयम बनाए रखें।
उपाय: घर में सरकंडे की चिक लगाना शुभ रहेगा।
10. मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
स्वास्थ्य में सुधार होगा और खेलकूद में रुचि बढ़ सकती है। व्यापारियों को सावधानी से फैसले लेने की जरूरत है। साझेदारी में लाभ मिलेगा। दिन के अंत में किसी करीबी से मुलाकात खुशी दे सकती है।
उपाय: पार्वती मंगल स्तोत्र का पाठ करें।
11. कुम्भ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है। सामाजिक और परोपकारी कार्यों में मन लगेगा। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत के दौरान नए अवसर मिल सकते हैं।
उपाय: भैरव मंदिर में दूध अर्पित करें।
12. मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
घूमने-फिरने और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। छात्रों को आर्थिक मामलों में चिंता हो सकती है। विदेश से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग और प्यार दिन को खास बना देगा।
उपाय: चांदी की बनी इष्टदेव की मूर्ति की पूजा करें।
