Do you want to subscribe our notifications ?

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक चलेगी सूर्य उपासना

By Tami

Published on:

The grand festival of faith, Chhath, has begun with 'Nahay-Khay

धर्म संवाद / डेस्क : लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। इसी के साथ शहर सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र में छठ पूजा की रौनक बढ़ने लगी है। छठ व्रत को लेकर श्रद्धालुओं और व्रतियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। घरों में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं और बाजारों में भी पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है।

यह भी पढ़े : Chhath Puja 2026: पहली बार रखने जा रहे हैं छठ का व्रत? जानें 5 जरूरी नियम

महापर्व के पहले दिन व्रतियों ने पवित्र स्नान कर भगवान सूर्य की आराधना की। इसके बाद घरों की साफ-सफाई कर पूरी शुद्धता और सात्विकता के साथ अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद तैयार किया गया। नहाय-खाय के प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का चार दिवसीय कठिन अनुष्ठान आरंभ हो गया।

छठ पूजा के दूसरे दिन शनिवार को खरना किया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर, रोटी और फल का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ महापर्व का समापन होगा।
छठ पर्व को लेकर शहर के विभिन्न घाटों पर भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। घरों और घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजने लगे हैं। पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबने लगा है।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version