होली के दिन लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण

By Tami

Published on:

होली पर चंद्र ग्रहण

धर्म संवाद / डेस्क : साल 2024 का पहला चन्द्र ग्रहण 25 मार्च यानी होली के दिन लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण का धार्मिक महत्व के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व भी है. साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा तो इस ग्रहण का सूतक भी मान्य नहीं होगा.

यह भी पढ़े : Holi Top 5 shayari | टॉप 5 होली शयरी

[short-code1]

ज्योतिष के अनुसार जहां कुछ राशियों पर इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा वहीं, कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. चलिए आपको बताते हैं चंद्र ग्रहण का समय क्या होगा .

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

साल के प्रथम चंद्र ग्रहण का उपच्छाया से पहला स्पर्श 25 मार्च 10:24 AM पर और अंतिम स्पर्श 03:01 PM पर होना है. इसका परमग्रास 12:43 PM है. चंद्र ग्रहण वाले दिन चंद्रमा उदय का समय 06:44 PM है. यह चंद्र ग्रहण आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन फ्रांस, अमरीका, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया आदि और अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के हिस्सों में देखा जा सकेगा.  चंद्र ग्रहण जब भारत में दृश्य नहीं होगा और सूतक काल मान्य नहीं है तो चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव होली पर नहीं पड़ेगा.

See also  देशभर में कितने प्रकार की होली खेली जाती है

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .