सपने में पितरों का दिखना: शुभ या अशुभ संकेत?

By Tami

Published on:

sapne-me-pitron-ka-dikhna

धर्म संवाद / डेस्क : जब इंसान सोता है तो उसका अवचेतन मन (Subconscious Mind) सक्रिय हो जाता है। इसी दौरान हम अलग-अलग तरह के सपने देखते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना कोई न कोई संकेत देता है। कई बार हमारे सपनों में पितर (पूर्वज) भी दिखाई देते हैं। ऐसे सपनों का विशेष महत्व माना गया है, खासकर पितृपक्ष के दौरान। चलिए जानते हैं कि सपने में पितरों का दिखना किन परिस्थितियों में शुभ माना जाता है और कब यह अशुभ संकेत देता है।

यह भी पढ़े : पितृ पक्ष में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, जानें नियम

स्वप्न शास्त्र और पितरों का महत्व

स्वप्न शास्त्र, ज्योतिष का ही एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। माना जाता है कि सपने भविष्य की घटनाओं का संकेत देते हैं। कई बार देवी-देवता या हमारे पूर्वज भी सपनों के माध्यम से संदेश देते हैं। विशेषकर पितृपक्ष में, जब पूर्वजों को तृप्त करने के लिए पूजा-पाठ और श्राद्ध किया जाता है, तब ऐसे सपने और भी ज्यादा मायने रखते हैं।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

पितरों के सपनों से जुड़े शुभ संकेत

  • दुर्घटना या बीमारी का दिखना
    अगर सपने में कोई पितर दुर्घटना या बीमार दिखाई दें, तो यह शुभ होता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन का कोई संकट टल चुका है।
  • जीवित व्यक्ति का मृत दिखना
    यदि किसी सपने में कोई जीवित व्यक्ति मृत दिखे, तो इसे शुभ माना जाता है। यह संकेत है कि उस व्यक्ति की आयु बढ़ने वाली है।
  • पितरों का आशीर्वाद देना
    यदि सपने में पितर आपको आशीर्वाद देते हैं, तो यह सफलता, समृद्धि और शुभता का प्रतीक है।
  • पास बैठना या दिखना
    यदि मृत परिजन सपने में बहुत पास बैठे दिखें, तो इसका मतलब है कि वे अब तक आपसे भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।
  • सफेद वस्त्रों में दिखना
    पितर यदि सफेद कपड़ों में नजर आएं, तो यह इस बात का संकेत है कि वे आपकी पूजा-पाठ और श्राद्ध से संतुष्ट हैं। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
  • मिठाई या भोजन कराना
    यदि पूर्वज सपने में आपको मिठाई या भोजन खिलाएं, तो यह सफलता और शुभ कार्यों के पूर्ण होने का संकेत है।
  • सिर के पास खड़े दिखना
    यदि पितर आपके सिर के पास खड़े दिखें, तो समझ लें कि उनका आशीर्वाद आपके साथ है और कोई बड़ा संकट टलने वाला है।
See also  वास्तु के अनुसार, घर में कहाँ बनाना चाहिए किचन

पितरों के सपनों से जुड़े अशुभ संकेत

  • पितरों को कुछ देना
    यदि आप सपने में अपने पूर्वज को कुछ देते हैं, तो यह संकेत है कि आने वाले समय में आपको भाग्य का साथ कम मिलेगा।
  • बहुत सारे पितरों का दिखना
    सपने में एक साथ कई पितरों को देखना शुभ नहीं होता। यह घर के किसी सदस्य की सेहत पर बुरा असर पड़ने का संकेत देता है।
  • भोजन या पानी मांगना
    यदि सपने में पितर पानी या भोजन मांगते हैं, तो यह अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि उनकी आत्मा अभी अतृप्त है। ऐसे में पितरों की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण या धार्मिक अनुष्ठान करना आवश्यक होता है।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .