धर्म संवाद / डेस्क : हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती और भोलेनाथ का विवाह हुआ था। पंचांग के अनुसार, इस साल शिवरात्रि 8 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। इस साल शिवरात्रि में बेहद शुभ संयोग बन रहा है। इस बार महाशिवरात्रि के दिन शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। आपको बता दे बहुत सालों बाद यह योग बन रहा है। इस वजह से यह शिवरात्रि बहुत ही महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़े : Mahashivratri 2024: कब है महाशिवरात्रि? जानिए सही डेट और शुभ मुहूर्त
आपको बता दे 300 साल बाद सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्धि योग और शिव योग बनने से कुछ राशियों के लिए महाशिवरात्रि बेहद खास रहेगी। इस दिन ग्रहों की युति भी बेहद खास मानी जा रही है। महाशिवरात्रि का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा।
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। साथ ही नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे।
वृषभ राशि :वृष राशि वालों को कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी।सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
तुला राशि: तुला राशिवालों के लिए महाशिवरात्रि बेहद खास मानी जा रही है। आर्थिक क्षेत्र में कई लाभ मिल सकता है। बिजनेस में सुधार होगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार मिलेगा।
कुंभ राशि :कुम्भ राशि वालों के घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी।