ये पौधा घर पे लगाने से आएगी सफलता , चमकेगी किस्मत

By Admin

Published on:

सोशल संवाद / डेस्क : आजकल लोग इनडोर प्लांट खूब लगा रहे हैं।  इससे घर की सुंदरता तो बढ़ती ही है साथ में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। इसके अलावा पेड़ पौधों का वास्तु शास्त्र में भी काफी ज्यादा महत्व होता है।  इन्हीं पौधों में से एक है स्नेक प्लांट।  यह तलवार या सांप की तरह दिखने वाला पौधा है, इसीलिए इसे स्नेक प्लांट कहा जाता है।  वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में स्नेक प्लांट लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और  धन समृद्धि के मार्ग खुलते हैं।  चलिए इसके फायदे जानते हैं। 

  • स्नेक प्लांट वास्तु और ज्योतिष दोनों में महत्वपूर्ण रूप से उपयोग किया जाता है।  इसे घर में लगाने से धन और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।  विशेष रूप से दक्षिण दिशा में रखने से इसका प्रभाव और भी शक्तिशाली हो जाता है। 
  • स्नेक प्लांट वातावरण में अच्छी वायु और शुद्धता को बढ़ाने में मदद करता है।  इसे घर के प्रमुख स्थानों पर रखने से घर में शुद्धि बनी रहती है।  यह पौधा घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। 

यह भी पढ़े : शमी का पौधा घर में क्यों लगाना चाहिए?

  • यदि करियर या व्यवसाय में तरक्की पाना चाहते हैं, तो इसे अपनी टेबल पर रखें। इससे कार्यक्षमता में तेजी आती है और काम में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। 
  • यदि आप बेडरूम या लिविंग रूम में इस पौधे को रखेंगे तो इससे सुख-समृद्धि आती है। 
  • इसे लगाने से घर के सदस्यों का मन शांत रहता है और उनमें स्थिरता आती है।  इसका उपयोग मेडिटेशन और मन को शांत करने के लिए भी किया जाता है। 

Admin

Exit mobile version