अब एक घंटे के लिए हर दिन बंद होंगे रामलला के कपाट, आया नया अपडेट

By Tami

Published on:

रामलला

धर्म संवाद / डेस्क : अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर को लेकर एक नयी अपडेट सामने आई है। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार से दोपहर में एक घंटे के लिए राम मंदिर के कपाट बंद रखने का फैसला लिया है। जी हाँ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भगवान के दर्शन का भी समय बढ़ाया गया था। उसी प्रकार से एक बार फिर दर्शन के समय और रामलला के विश्राम के समय में बदलाव किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब रामलला को दोपहर में एक घंटे का विश्राम दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : PM मोदी ने अबू धाबी में हिंदू मंदिर का किया उद्घाटन

श्री रामलला पांच साल के बाल स्वरूप में हैं, इसलिए बाल देवता को कुछ आराम देने के लिए ट्रस्ट ने फैसला किया है कि मंदिर के कपाट अपराह्न में एक घंटे तक बंद कर दिए जाएंगे। प्रतिष्ठा समारोह से पहले रामलला के दर्शन का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक था, जिसमें अपराह्न 1:30 से 3:30 तक दो घंटे दर्शन बंद रहते थे। अब रामलला को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक भोग लगाया जाता है, जिसके पश्चात एक घंटे के लिए पट को बंद किया जाएगा ताकि भोग के बाद भगवान श्रीराम विश्राम कर सकें। 1 घंटे के विश्राम के बाद कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे, जहां वह अपने प्रभु के दर्शन फिर कर पाएंगे। इससे पहले भोग और आरती के लिए मात्र 15 के लिए पर्दा लगाया जाता था। लेकिन अब रामलला 1 घंटे का विश्राम किया करेंगे।  

आपको बता दे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन की व्यवस्था में समय के साथ बदलाव किये जाते रहते हैं। जहां पहले शयन आरती देखने का मौका केवल 30 लोगों को मिलता था अब इसे बढ़ाकर 100 कर दिया गया है। 

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version