Do you want to subscribe our notifications ?

11 मई 2026 राशिफल: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

By Riya Kumari

Published on:

11 मई 2026 राशिफल: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

धर्म संवाद / डेस्क : 11 मई 2026, सोमवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा कुम्भ राशि में संचार करेंगे। ज्योतिषाचार्य Acharya Shrikumar Saurabh के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और शुभ उपाय।

यह भी पढे : Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

1. मेष राशि (Aries)

आज धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन संयम से काम लेने पर सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी से कोई खास उपहार मिल सकता है।

उपाय: काला-सफेद कपड़ा किसी साधु को दान करें।

2. वृषभ राशि (Taurus)

आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और बचत पर ध्यान दें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे सफलता के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में समझदारी बनाए रखें।

उपाय: प्रेमी या प्रेमिका को हरे रंग का वस्त्र उपहार में दें।

3. मिथुन राशि (Gemini)

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। करीबी व्यक्ति की आर्थिक मदद लाभकारी साबित हो सकती है। ऑफिस में मानसिक तनाव संभव है, इसलिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें।

उपाय: बुजुर्गों की सेवा करें।

4. कर्क राशि (Cancer)

आज दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए धन संचय पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा और शाम का समय परिवार के साथ सुखद रहेगा।

उपाय: फिटकरी से दांत साफ करें।

5. सिंह राशि (Leo)

भय और तनाव को खुद पर हावी न होने दें। निवेश से लाभ के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय: कार्यस्थल को साफ-सुथरा रखें।

6. कन्या राशि (Virgo)

भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। दोस्तों और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को अचानक बड़ा फायदा मिल सकता है।

उपाय: घर का ब्रह्म स्थान साफ रखें।

7. तुला राशि (Libra)

आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। बैंकिंग और लेन-देन में सावधानी रखें। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद अपने लिए समय निकाल पाएंगे।

उपाय: उगते सूर्य को देखकर 11 बार ‘ॐ’ का जाप करें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और कारोबार में लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा।

उपाय: नदी में खोटा सिक्का प्रवाहित करें।

9. धनु राशि (Sagittarius)

आज महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

उपाय: इत्र और कपूर का दान करें।

10. मकर राशि (Capricorn)

आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। व्यापार में खर्च बढ़ सकता है, लेकिन भविष्य में लाभ मिलने के संकेत हैं। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है।

उपाय: गाय को चने की दाल खिलाएं।

11. कुम्भ राशि (Aquarius)

आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी कार्यशैली से असहमत हो सकते हैं, लेकिन आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: सुबह सूर्य के दर्शन कर गायत्री मंत्र का जाप करें।

12. मीन राशि (Pisces)

आज जरूरत से ज्यादा काम करने से थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक साबित होंगे।

उपाय: दूध और दही का सेवन करें।

Riya Kumari

Exit mobile version