Do you want to subscribe our notifications ?

घर में इस जगह रखें मोर पंख, मिलेगी सफलता

By Tami

Published on:

घर में इस जगह रखें मोर पंख

धर्म संवाद / डेस्क : मोर पंख के बिना श्री कृष्ण की कल्पना ही नहीं की जा सकती। यह सिर्फ भगवान श्री कृष्ण के शृंगार को ही नहीं बढ़ाता बल्कि आपके घर के सजावट के साथ साथ आपके घर के वास्तु दोष को भी दूर करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर पंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। मोरपंख को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं घर में कहाँ-कहाँ मोरपंख रखना सबसे लाभकारी होता है।

यह भी पढ़े : घर में घड़ी लगाते समय इन बातों का रखे ध्यान

 सूर्य देव और इंद्र देव को घर की पूर्व दिशा का स्वामी माना जाता है. इसलिए मोरपंख  घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से हमेशा बरकत बनी रहती है। इसके अलावा पूर्व दिशा में भी मोरपंख रखना लाभकारी होता है। अगर आपके बेडरूम में इनडोर प्लांट हैं, तो आप गमले में भी मोर का पंख सजाकर रख सकते हैं। इस गमले को दक्षिण-पश्चिम दिशा में जरूर रखें।

जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु दोष होता है उन्हें घर के उत्तर पश्चिम दिशा में मोर का पंख लगाना चाहिए. इस उपाय से राहु दोष भी समाप्त होता है साथ ही घर में बरकत बनी रहती है। अगर घर का मुख्य द्वार वास्तु शास्त्र के अनुसार नहीं बनवाया गया है तो उस पर तीन मोर पंख लगा दें, और इसके नीचें भगवान गणेश की तस्वीर लगा दें। इससे वास्तु दोष समाप्त हो जाता है। गृह कलेश से छुटकारा पाने के लिए अपने बेडरूम में मोर पंख लगाएं। इससे दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की तिजोरी या अलमारी या घर में धन रखने एक स्थान पर मोर पंख रखने से धन में वृद्धि होती है। सदियों से इसे धन को आकर्षित करने का एक शक्तिशाली उपाय माना गया है। इसके लिए आप तिजोरी के अंदर या उसके ऊपर मोर पंख रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि मोर पंख का मुंह अंदर की ओर होना चाहिए। स्टडी डेस्क पर मोर पंख रखने से बच्चों को और जो भी लोग पढाई से जुड़े हैं, उनको सफलता मिलती है। यह करियर को सही दिशा देने में सहायक होता है।

अपने घर में सकारात्मकता और समृद्धि का स्वागत करने के लिए प्रवेश द्वार के पास मोर पंख रखें। इसके मनमोहक और जीवंत रंग से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और माहौल शांतिपूर्ण बना रहता है। साथ ही, घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप मोर पंख को ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में रखते हैं, तब भी इसी के समान लाभ होता है।

आपको बता दे मोर पंख को कभी भी पैरों के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सेहत पर इसका असर पड़ता है। वहीं, आपके घर में गृह क्लेश भी हो सकता है। इस कारण से बिस्तर के नीचे मोर पंख न रखें बल्कि आप चाहें, तो अपने तकिए के नीचे मोर पंख रखकर सो सकते हैं, लेकिन ध्यान रखे उस जगह की रोजाना साफ सफाई हो। मोर पंख को वहीं रखे जहां पर कोई खिलौने, सजावटी सामान या फिर टूटा-फूटा सामान न रखा हो।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version