पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा : 53 साल बाद इस साल पुरी की रथयात्रा दो दिनों की होगी

By Tami

Published on:

जगन्नाथ रथयात्रा

धर्म संवाद / डेस्क: 53 साल बाद इस साल पुरी की रथयात्रा दो दिनों की होगी। स्नान पूर्णिमा पर बीमार हुए भगवान जगन्नाथ आज सुबह ठीक हुए, इसलिए रथयात्रा से पहले होने वाले उत्सव भी आज ही मनाए जा रहे हैं। दोपहर 2.20 बजे जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अपने-अपने रथों में विराजित हो गए हैं। शाम करीब 5 बजे यात्रा शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़े : साल का वो समय जब प्रभु जगन्नाथ 14 दिनों तक नहीं देते भक्तों को दर्शन, क्या है इसका कोरोना के क्वारंटीन से कनेक्शन

[short-code1]

जगन्नाथ मंदिर के पंचांगकर्ता डॉ. ज्योति प्रसाद के मुताबिक, भगवान को आम दिनों से 2 घंटे पहले जगाया गया। मंगला आरती सुबह 4 की बजाय रात 2 बजे हुई। मंगला आरती के बाद करीब ढाई बजे दशावतार पूजन हुआ। 3 बजे नैत्रोत्सव और 4 बजे पुरी के राजा की तरफ से पूजा की गई। सुबह 5.10 बजे के बाद सूर्य पूजा और करीब 5.30 बजे द्वारपाल पूजा हुई। सुबह 7 बजे भगवान को खिचड़ी भोग-प्रसाद लगाया गया।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

रथयात्रा में बहुत ज्यादा भीड़ की वजह से भगवान के नवयौवन दर्शन नहीं होंगे। रथयात्रा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने रथयात्रा की देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

See also  जगन्नाथ मंदिर का खजाना 46 साल बाद खोला गया, कीमती सामानों की डिजिटल होगी लिस्टिंग

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .