घर में aquarium रखना शुभ है या अशुभ, जाने क्या कहता वास्तु शास्त्र

By Tami

Published on:

घर में aquarium रखना शुभ या अशुभ

धर्म संवाद / डेस्क : वास्तु शास्त्र के हिसाब से चलने से घर की उन्नति निश्चित है। वास्तु शास्त्र कहता है कि हमारे घर पर रखे कुछ चीज़े अगर सही तरीके से सही दिशा में रखा जाए तो घर में खुशहाली आती है। माना जाता है मछली पालना एक बेहद ही अच्छा और फलदायी तरीका है घर में बरकत लाने का। मछली को घर लाना और सही दिशा में एक्वेरियम ( aquarium) स्थापित करना घर से वास्तु दोष को दूर करने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं एक्वेरियम घर में रखने का सही तरीका क्या है।

यह भी पढ़े : क्या शुभ होता है घर के आसपास पीपल का पेड़ होना

एक्वेरियम में रखा पानी जीवन का प्रतीक है। बहता हुआ पानी, पॉजिटिव एनर्जी को दिखाता है। इससे आपका जीवन शांत और वाइब्रेंट बना रहता है। माना जाता है कि मछलियां जहां होती हैं वहां सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाती हैं। भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार लेने के कारण भी मछली को शुभ माना जाता है। इसे वास्तु के अनुसार पूर्व, उत्तर या पूर्व उत्तर दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है।

माना जाता है कि जिस घर में लोग एक्वेरियम में मछलियां पालते हैं उस घर में धन की कमी नहीं रहती। मछली पालने, उनकी सेवा करने और उनको दाना डालने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।  माना यह भी जाता है कि एक्वेरियम में रखी मछलियां घर के परिवार के सदस्यों के ऊपर आए हुए संकटों को झेल लेती हैं। 

फिश एक्वेरियम को हमेशा लिविंग रूम में रखना चाहिए। एक्वेरियम को भूलकर भी किचन या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। इससे धन हानि हो सकती है। घर में कुछ निश्चित रंगों की मछली रखना घर के लिए ज्यादा शुभ माना जाता है। सफेद या सुनहरे रंग की मछली सौभाग्य का प्रतिनिधित्व करती है।  गहरे रंग जैसे नीला, काला और ग्रे पानी के तत्वों से जुड़े हैं। इसलिए, वे नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करते हैं। 

एक्वेरियम में 9 मछलियां रखनी चाहिए। लेकिन साथ ही, यह भी सुनिश्चित करें कि आपको एक ऐसा टैंक रखना चाहिए जिसमें मछलियों को तैरने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके। क्षमता के कम जगह वाला एक्वेरियम घर में न रखें। यदि आपके घर में बड़ा टैंक रखने की जगह नहीं है तो आप 5 मछलियां भी रख सकती हैं। एक मछली भी रख सकती हैं। दरअसल टैंक में मछलियों की विषम संख्या ही घर की समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं, लेकिन 3 मछलियां रखना शुभ नहीं होता है।

एक्वेरियम के पानी को रोज बदलें। एक्वेरियम जितना साफ़ होगा उतना इसका लाभ मिलेगा। रोज पानी न बदलने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और इसका निगेटिव रिजल्ट देखने को मिल सकता है। घर के एक्वेरियम में सिर्फ पालतु मछलियों को ही रखें। 

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version